BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हड़ताल में  AIIMS के डॉक्टर शामिल नहीं होंगे

by bnnbharat.com
June 17, 2019
in Uncategorized
NDTV Khabar
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कोलकाता में डॉक्टरों की पिटाई के विरोध में सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने एक दिन की हड़ताल बुलाई है, लेकिन इस हड़ताल में AIIMS के डॉक्टर शामिल नहीं होंगे. उसकी जगह वे सुबह 8-9 बजे मार्च कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे. AIIMS की ओर से कहा गया है कि उनकी कोलकाता के हालात पर नज़र है और वे उम्मीद कर रहे हैं कि ममता सरकार डॉक्टरों की मांगें मानेंगी. कोलकाता में सोमवार दोपहर 3 बजे ममता बनर्जीऔर हड़ताली डॉक्टरों की मुलाक़ात होगी. सीएम आवास के पास ममता बनर्जी 14 कॉलेजों के प्रतिनिधि छात्रों से मिलेंगी. मीडिया को यहां आने की इजाज़त नहीं दी गई है.

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के हड़ताली चिकित्सकों ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बातचीत के जरिए गतिरोध खत्म करने का फैसला किया, लेकिन उन्होंने कहा कि विसंगतियों से बचने के लिए बातचीत का मीडिया कवरेज होना चाहिए. हड़ताल के छठे दिन जनरल बॉडी की बैठक के बाद एनआरएस मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के विरोध कर रहे चिकित्सकों के एक प्रतिनिधि ने मीडिया से कहा, “हमारी मुख्यमंत्री का अंतिम प्रेस साक्षात्कार विसंगतियों से भरा है, जिसकी वजह से हमारे विरोध प्रदर्शन व सरकार के इस पर प्रतिक्रिया के पीछे गलत मंशा बताई गई. इसलिए स्पष्टीकरण की जरूरत है”.

हड़ताल से सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं. इस बैठक में हड़ताल में भाग ले रहे दूसरे अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. उन्होंने कहा, “हम मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के के जरिए इस गतिरोध को तत्काल समाप्त करना चाहते हैं, जो पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बंद दरवाजों के पीछे नहीं होना चाहिए. मुख्यमंत्री स्थल चुन सकती है, लेकिन उस जगह पर सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों व राष्ट्रीय मीडिया को समायोजित करने की क्षमता होनी चाहिए”प्रतिनिधि ने कहा कि चिकित्सक एक बार अपनी मांगों के पर्याप्त रूप से व तर्क के साथ पूरा करने के बाद जल्द से जल्द आम लोगों के स्वास्थ्य हित में ड्यूटी में शामिल होना करना चाहते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज सभी डॉक्टर रहेंगे हड़ताल पर, जांच घर भी रहेंगे बंद

Next Post

मोदी 2.0 : सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र आज से

Next Post
मोदी 2.0 : सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र आज से

मोदी 2.0 : सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र आज से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d