ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, RRR की आंधी में सबकुछ उड़ गया. फिल्म ने पहले ही दिन सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. इसके साथ ही RRR भारतीय सिनेमा के इतिहास की नंबर वन ओपनर भी बन गई है. फिल्म ने पहले दिन 223 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. एसएस राजामौली की टक्कर किसी ओर से नहीं बल्कि अपने आप से है.

