हजारीबाग:- हजारीबाग जिला स्वास्थ्य समिति हजारीबाग के द्वारा हजारीबाग शहर में 16, 17 एवं 18 मार्च 2021 को 03 दिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है. ये 03 दिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन शहर के अलग अलग क्षेत्रों में शिविर लगाकर आयोजित किया जा रहा है. दिनांक 16 मार्च को देवी मंडप, वार्ड संख्या 25 पार माला, दिनांक 17 मार्च को दस घरवा वार्ड संख्या 26 पीपल चौक तथा दिनांक 18 मार्च को कदाम वार्ड संख्या 25 में लगाया जा रहा है. इस स्वास्थ्य शिविर में आम बीमारियों, बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का .छब् जांच एवं 40 वर्ष से अधिक वाले नागरिकों का छब्क् जांच आदि किया जा रहा है. उक्त जांच शिविर का आयोजन कोविड-19 मानकों को ध्यान में रखते हुए किया गया है. आप सभी से आग्रह है कि उक्त जांच शिविर में अधिकाधिक संख्या में जाकर अपना स्वास्थ्य जांच कराएं एवं शिविर को सफल बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें.
