कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर की गयी जांच
कार्यपालक दंडाधिकारी श्रीमती श्वेता वेद ने की जांच
रांची:रांची के शहरी क्षेत्र में वैश्विक महामारी कोविड-19 से संबंधित केंद्र राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर दुकानों की जांच की गई। जांच के क्रम में दिशा निर्देशों के उल्लंघन पर 09 दुकानों को सील कर दिया गया जबकि तीन को नोटिस दिया गया.
कार्यपालक पदाधिकारी स्वेता वेद ने आज दिनांक 09 सितंबर 2020 को कोरोना के शर्तों के अनुपालन को लेकर अशोक नगर और कडरू क्षेत्र में विभिन्न दुकानों की जांच की.
जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर 09 दुकानों को नोटिस देते हुए सील कर दिया गया
- बिग बाजार
- वुडलैंड शॉप
- सुविधा, अशोकनगर
- एम. बीरा, गोपाल मार्केटिंग काम्प्लेक्स
- सानिया ज्वेलरी शॉप
- लोटस ब्यूटी पार्लर
- जोहा ज्वेलरी शॉप
- जेकेबी ऑप्टिशियन
- टूरिस्टर
तीन दुकानों प्रतिष्ठानों को जांच के क्रम में नोटिस दिया गया है
- हुंडई रिपब्लिक, कडरू
- साईं मेडिको, अशोक नगर
- लिवाइस स्टोर

