BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा नेता की अस्पताल में मौत, आतंकी हमले में हुए थे घायल

by bnnbharat.com
August 10, 2020
in समाचार
भाजपा नेता की अस्पताल में मौत, आतंकी हमले में हुए थे घायल
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू:  सोमवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों के हमले में घायल भाजपा नेता ने  अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. सेना के लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन से बौखलाए आतंकी राजनीतिक दलों के नेताओं पर हमले कर रहे हैं. आतंकियों ने अब बडगाम जिले के ओमपोरा इलाके में भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के जिलाध्यक्ष अब्दुल हमीद नाजर को निशाना बनाया था.

रविवार की सुबह आतंकियों ने हमीद को उस समय गोली मार दी जब वह सुबह की सैर के लिए निकले थे. वारदात के बाद आतंकी फरार हो गए. जबकि घायल भाजपा नेता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पांच दिनों में भाजपा नेता पर यह तीसरा हमला था.
बडगाम पुलिस के अनुसार, भाजपा ओबीसी जिलाध्यक्ष अब्दुल हमीद एक सुरक्षित कैंपस में रहते थे. वह रविवार की सुबह सुरक्षा कर्मियों को बिना बताए सैर के लिए निकल गए उसी समय आतंकियों ने उन्हे बडगाम रेलवे स्टेशन के निकट गोली मार दी.

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां सोमवार की सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

जून से अब तक चार भाजपा नेताओं पर हमला

आतंकी विशेष रूप से भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं. जून माह से अब तक चार भाजपा नेताओं पर हमले हो चुके हैं. 11 जुलाई को बांदीपोरा के पूर्व जिला अध्यक्ष वसीम बारी की उनके पिता और भाई समेत हत्या कर दी गई थी. इसके बाद 15 जुलाई को सोपोर में भाजपा नेता मेहराजुद्दीन मल्ला को अगवा किया गया था, हालांकि इन्हें दस घंटे में ही मुक्त करा लिया गया था. इसके बाद चार अगस्त को कुलगाम में पंच पीर आरिफ अहमद शाह को गोली मार दी गई थी,छह अगस्त को सज्जाद खांडे की हत्या कर दी गई. रविवार को बडगाम भाजपा के जिलाध्यक्ष अब्दुल हमीद को गोली मारी गई थी.

 तीन अन्य नेताओं के इस्तीफे वायरल

अब्दुल हमीद पर हमले के बाद भाजपा से जुड़े तीन नेताओं के इस्तीफे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें चरार-ए-शरीफ इलाके के प्रभारी वली मोहम्मद भट, बडगाम महासचिव इमरान अहमद पारे और गुलाम मोहिउद्दीन शाह का नाम शामिल है.

भाजपा को नेताओं को धमकी वाला ऑडियो वायरल

भाजपा नेताओं पर लगातार हो रहे आतंकी हमलों के बीच रविवार को सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें भाजपा से जुड़े पंचों-सरपंचों और अन्य लोगों को पार्टी से नाता तोड़ने की धमकी दी गई है. ऑडियो में खुद को आतंकी बताने वाला कह रहा है कि ये आखिरी चेतावनी है. हालांकि इस ऑडियो की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.

पार्टी डरने वाली नहीं

भाजपा नेता अशोक कौल और विभोद ने भाजपा नेता अब्दुल हमीद पर हुए हमले की निंदा करते हुए दोहराया है कि पार्टी इस प्रकार के कायराना हमलों से डरने वाली नहीं है. पार्टी कार्यकर्ता लगातार मैदान में डटे रहेंगे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विवादित टिप्पणी को लेकर BJP विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज

Next Post

पेन बनाने वाली फेक्टरी में लगी भीषण आग, गार्ड की मौत

Next Post
पेन बनाने वाली फेक्टरी में लगी भीषण आग, गार्ड की मौत

पेन बनाने वाली फेक्टरी में लगी भीषण आग, गार्ड की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d