BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रायगढ़ हादसा: 20 घंटे के कड़ी मेहनत के बाद NDRF की टीम ने चार साल के बच्चे को बाहर निकाला

by bnnbharat.com
August 25, 2020
in समाचार
रायगढ़ हादसा: 20 घंटे के कड़ी मेहनत के बाद NDRF की टीम ने चार साल के बच्चे को बाहर निकाला
Share on FacebookShare on Twitter

रायगढ़:  सोमवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक पांच मंजिला इमारत ढह गई. सोमवार से ही इस इमारत के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का राहत बचाव कार्य जारी है. इसी बचाव कार्य के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने एक चार साल के बच्चे को बाहर निकाला है.

ये बच्चा सोमवार को इसी इमारत में था, जिसे राहत बचाव दल ने आज बाहर निकाला है. एनडीआरएफ की डिप्टी कमांडेंट ने बच्चे की तबीयत ठीक बताई है और कहा है कि बच्चा स्वस्थ है. आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे चार साल के बच्चे को एनडीआरएफ की टीम बाहर निकालकर ला रही है.

इस वीडियो में बच्चा धूल से लथपथ है और हैरान नजर आ रहा है. अधिकारी ने बताया कि बच्चा एक किनारे में दुबका हुआ था. एनडीआरएफ टीम के दो लोग जब मलबा हटा रहे थे तभी किनारे पर बैठे इस बच्चे पर नजर गई. इसके बाद बच्चे को बाहर निकाला गया और मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया.

बता दें कि इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है और करीब 17 लोग घायल हैं. पुलिस ने बताया कि इमारत दस साल पुरानी थी और मलबे में अभी भी करीब 18 लोगों के फंसे होने की आशंका है. घटनास्थल पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है.

अधिकारी ने बताया कि इमारत में 45 फ्लैट थे. उन्होंने बताया कि कई लोगों को इमारत के मलबे से निकाला गया है और उन्हें महाड के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है.

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने बताया कि सोमवार शाम 6.50 बजे के करीब रायगढ़ जिले में महाड तहसील के काजलपुरा इलाके में एक जी+4 इमारत ढह गई. एनडीआरएफ ने बताया कि इमारत के मलबे में 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है. रायगढ़ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधियों ने अधेड़ की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

पूरी क्षमता से हो जांच, अधिक से अधिक कोरोना नमूनों की जांच की जाए: CM योगी

Next Post
हर श्रमिक को फोन कर उसकी दक्षता के बारे में पूछें: CM योगी

पूरी क्षमता से हो जांच, अधिक से अधिक कोरोना नमूनों की जांच की जाए: CM योगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d