MP(अशोकनगर): कलेक्टर अभय वर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक में 04 अधिकारियों द्वारा शासन द्वारा संचालित योजनाओं, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना की प्रगति कम पाये जाने पर संबंधितों को कारण बताओं नोटिस जारी किये हैं.
जारी आदेश के तहत वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लक्ष्य 1525 के विरूद्ध 298 पाये जाने पर सुधारानी शर्मा परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास ईसागढ़ तथा कौशलेन्द्र सिंह मावई परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना अशोकनगर शहरी द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लक्ष्य 885 के विरूद्ध 171 पाये जाने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है.
इसी प्रकार वर्ष 2020-21 में लाड़ली लक्ष्मी योजनान्तर्गत निर्धारित लक्ष्य 801 के विरूद्ध 118 पाये जाने पर सत्यपाल सिंह शेखरन परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना चंदेरी तथा पुष्पा खैश्य परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगावली द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना में निर्धारित लक्ष्य 1060 के विरूद्ध 117 पाये जाने पर को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है.
सूचना पत्रों के जबाव 03 दिवस में चाहे गये हैं. सूचना पत्रों का जबाव समय सीमा में प्राप्त न होने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी.

