BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Zoom के CEO की संपत्ति में चंद घंटों में हुआ 420 करोड़ का इजाफा

by bnnbharat.com
September 1, 2020
in समाचार
Zoom के CEO की संपत्ति में चंद घंटों में हुआ 420 करोड़ का इजाफा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: Zoom के सीईओ एरिक युआन की संपत्ति में महज चंद घंटों में 4.2 अरब डॉलर यानी 420 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

महज चंद घंटों में  4.2 अरब डॉलर यानी 420 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। वर्चुअल मीटिंग एप जूम कंपनी का शेयर 26 फीसदी उछाल के साथ 410 डॉलर तक पहुंच गया. उम्मीद यह भी का जा रही है कि मंगलवार को भी कंपनी के शेयर में इसी तरह का उछाल देखने को मिलेगा. साल 2020 टेक्नोलॉजी के दिग्गजों के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है.

इसी साल जुलाई में अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति में एक दिन में कुल 13 अरब डॉलर की वृद्धि हुई, जबकि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति में पिछले महीने महज 24 घंटे में 8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ. पिछले सप्ताह तक बेजोस की संपत्ति 200 अरब डॉलर और एलन मस्क की संपत्ति 100 अरब डॉलर तक रही. बता दें कि जेफ बेजोस 200 अरब डॉलर की संपत्ति वाले दुनिया के पहले उद्योगपति बन गए हैं.
कोरोना संक्रमण में Zoom को काफी फायदा हुआ है. कंपनी को भी उम्मीद नहीं थी कि लोग जूम वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म को इतना पसंद करेंगे, क्योंकि कंपनी ने इसे सिर्फ आईटी कर्मचारियों के लिए तैयार किया था लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण सबसे जूम वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सबसे अधिक हुआ.

जूम ने सोमवार को रिपोर्ट दी कि तीन महीनों में उसकी बिक्री में 355 फीसदी (6635 लाख डॉलर) का इजाफा हुआ है. कंपनी को उम्मीद है कि जनवरी में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में उसकी बिक्री 2.39 अरब डॉलर से अधिक होगी, जिसका मतलब है कि कंपनी का राजस्व केवल एक वर्ष में लगभग चौगुना हो जाएगा.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हेमंत सोरेन सरकार राजधर्म की जगह लालूधर्म निभा रही है: भाजपा

Next Post

दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करो, जैसा तुम चाहते हो: सेहनूर

Next Post
दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करो, जैसा तुम चाहते हो: सेहनूर

दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करो, जैसा तुम चाहते हो: सेहनूर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d