BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन में 1.67 लाख लोगों को मिला जॉब कार्ड

by bnnbharat.com
June 7, 2020
in समाचार
लॉकडाउन में 1.67 लाख लोगों को मिला जॉब कार्ड
Share on FacebookShare on Twitter
  • कोडरमा में मनरेगा में 48.7 प्रतिशत महिलाओं का मिला काम

रांची: वित्तीय वर्ष 2020-21 में कोडरमा जिले में जितने व्यक्तियों को मनरेगा योजनाओं में रोजगार उपलब्ध कराया गया है, उनमें 48.7 प्रतिशत महिलाएं है. इस मामले में कोडरमा राज्य में प्रथम स्थान पर है. कोडरमा में मनरेगा पेमेंट भी ससमय मिल रहा है.

कोडरमा के उपायुक्त ने बताया कि जिले में आज की तिथि में हर पंचायत में औसतन 155 मजदूर काम कर रहे है. जिले में कुल एक्टिव लेबर में से 27 प्रतिशत मजदूर आज की तिथि में काम कर रहे है.

इस मामले में कोडरमा राज्य में चौथे नंबर पर है. कोडरमा जिले में दूसरे राज्यों से लौटे 12539 श्रमिकों के नाम जॉब कार्ड में जोड़ते हुए राज्य में सर्वाधित 11295 नये जॉब कार्ड निर्गत किये है. क्वारंटाइन अवधि पूर्ण करने के पश्चात सभी इच्छुक व्यक्तियों को गांव में ही मनरेगा में रोजगार मिलेगा.

राज्य में लॉकडाउन के बाद घर वापस लौटने वाले प्रभारी श्रमिकों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी है. इस वर्ष 1.14 लाख परिवारों के 1.67 लाख लोगों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराया जा चुका है.

वहीं जॉब कार्ड उपलब्ध कराने में प्रतिदिन प्रगति हो रही है. इस वर्ष लॉकडाउन के बाद अब तक सबसे अधिक कोडरमा में 12 हजार 539 लोगों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराया गया.

वहीं बोकारो में 11601 लोगों को, साहेबगंज में 10773, गिरिडीह में 9405, पूर्वी सिंहभूम में 9131, पलामू में 9087, गोड्डा में 8816, धनबाद में 8811, गढ़वा में 8002, जामताड़ा में 7706, सरायकेला-खरसावां जिले में 7555, हजारीबाग में 7014, पश्चिमी सिंहभूम में 6747, रांची में 6547, दुमका में 5904, लातेहार में 5323, सिमडेगा में 5305, देवघर में 5090, गुमला में 5015, रामगढ़ में 4226, खूंटी में 4095, पाकुड़ में 3684, चतरा में 2335 और लोहरदगा जिले में 2328 लोगों को इस वर्ष जॉब कार्ड उपलब्ध कराया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CBI ने किया क्लर्क को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Next Post

RJD का गरीब अधिकार दिवस, तेज, तेजस्वी और राबड़ी ने थाली बजाकर रैली का किया विरोध

Next Post
RJD का गरीब अधिकार दिवस, तेज, तेजस्वी और राबड़ी ने थाली बजाकर रैली का किया विरोध

RJD का गरीब अधिकार दिवस, तेज, तेजस्वी और राबड़ी ने थाली बजाकर रैली का किया विरोध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d