BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्वारंटीन केंद्र में महिला के साथ दुष्कर्म मामले में 1 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 13, 2020
in समाचार
क्वारंटीन केंद्र में महिला के साथ दुष्कर्म मामले में 1 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक कोविड-19 क्वारंटीन केंद्र के सहायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहां एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म करने का उसपर आरोप था. नवघर पुलिस थाने के निरीक्षक संपत पाटिल ने बताया कि घटना जून की है लेकिन शनिवार को यह उस वक्त सामने आई जब महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

अधिकारी ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा है कि घटना उस वक्त की है जब वह मीरा रोड स्थित एक क्वारंटीन केंद्र में भर्ती 11 वर्षीय रिश्तेदार की देखभाल के लिए गई थी. पुलिस के मुताबिक महिला केंद्र में अपनी दस माह की बच्ची के साथ ही रह रही थी ताकि कोरोना वायरस संक्रमित उसके 11 साल के रिश्तेदार की देखभाल हो सके.
पाटिल ने बताया कि आरोपी गर्म पानी देने के लिए उसके कमरे में जाता था और उस दौरान उसने महिला के साथ कथित रूप से अनुचित बर्ताव किया, जिसका महिला ने विरोध किया, इस पर आरोपी ने उसकी बच्ची की हत्या करने की धमकी दी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने जून के पहले हफ्ते में महिला के कमरे में उससे तीन बार दुष्कर्म किया.

उन्होंने बताया कि महिला आरोपी के डर से उस वक्त पुलिस के पास नहीं गई, शनिवार को उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गोरखनाथ थाने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

दिल्ली में क्यों लागू नहीं हुई मुफ्त इलाज वाली योजना, केजरीवाल बताएं: भाजपा

Next Post
आदि शंकराचार्य जयंती पर प्रदेश के 3840 पाहन, पुजारी परिवारों को भाजपा ने किया सम्मानित

दिल्ली में क्यों लागू नहीं हुई मुफ्त इलाज वाली योजना, केजरीवाल बताएं: भाजपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d