BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1 लाश, चीख के साथ बदले की गूंज, जिसने मारा है…सब मरेंगे: रिचा

by bnnbharat.com
July 11, 2020
in समाचार
1 लाश, चीख के साथ बदले की गूंज, जिसने मारा है…सब मरेंगे: रिचा
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर:  गैंगस्टर विकास की लाश देख कर विकास की पत्नी रिचा चीख उठी, बोली मैं चलाऊंगी बंदूक…जिसने मरवाया, जिसने मारा अब सब मरेंगे. मेरे पति को मार कर तुम सबने ठीक नहीं किया. अब मैं खुद चलाऊंगी बंदूक…पति को जिसने मरवाया है, जिसने मारा है…सब मरेंगे. ये शब्द शुक्रवार को भैरवघाट में विकास दुबे के अंतिम संस्कार में पहुंची पत्नी रिचा के हैं. पति की मौत के बाद उसका गुस्सा पुलिस, प्रशासन और मीडिया पर साफ तौर से देखने को मिला.

अंतिम संस्कार के लिए जाते वक्त मीडिया ने उससे अपना पक्ष रखने को कहा. इस बात से वो आक्रोशित हो गई और धमकी दी. वहीं, पुलिस के कहने पर भी विकास के अंतिम संस्कार में उसके माता-पिता ने शामिल होने से इंकार कर दिया. विकास के शव का पोस्टमार्टम कराने के काफी देर बाद तक पुलिस को शव का कोई दावेदार नहीं मिला.

शाम को शिवली से विकास के बहनोई दिनेश तिवारी पोस्टमार्टम वाली जगह पहुंचे और अपनी सुपुर्दगी में शव लिया. यहां से शव को सीधे भैरवघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह ले जाया गया. लखनऊ से विकास की पत्नी रिचा, बेटा, मामी व बिकरू से रिश्तेदारी की तीन अन्य महिलाएं पहुंचीं. मीडिया ने रिचा से बिकरू में आठ पुलिस की हत्या के संबंध में सवाल किए तो वह भड़क उठी.

जोर-जोर से चिल्ला कर कहा कि तुम सबने मिलकर मेरे पति को मरवा दिया. जिसने जैसा किया है, उसको वैसा ही परिणाम भुगतने तक की धमकी दी. एसपी पूर्वी राजकुमार ने पुलिसकर्मियों को उसे वहां से ले जाने के निर्देश दिए. करीब आधे घंटे में शव का अंतिम संस्कार कराने के बाद रिचा, बेटे व मामी के साथ तीन कारों से लखनऊ रवाना हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं भी गांव के लिए निकल गईं.

बता दें कि शुक्रवार सुबह उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास को एसटीएफ ने मुठभेड़ ने मार गिराया. एसटीएफ ने बताया कि अचानक रास्ते में गाय भैंस का झुंड आने की वजह से गाड़ी पलट गई जिसका फायदा विकास ने उठाया और एसओ की पिस्टल छीन कर भागा. पुलिस ने रोका तो उसने फायरिंग कर दी. जवाबी हमले में उसे मार गिराया गया.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेरा में प्रोजेक्ट पंजीकरण के आवेदन अब होंगे ऑनलाइन जमा

Next Post

ग्रामीणों ने पकड़ा अवैध मवेशी लदा ट्रक, चालक समेत वाहन को किया पुलिस के हवाले

Next Post
ग्रामीणों ने पकड़ा अवैध मवेशी लदा ट्रक, चालक समेत वाहन को किया पुलिस के हवाले

ग्रामीणों ने पकड़ा अवैध मवेशी लदा ट्रक, चालक समेत वाहन को किया पुलिस के हवाले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d