BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Covid-19: जुलाई तक हो सकता है 1 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट

by bnnbharat.com
May 18, 2020
in समाचार
Covid-19: जुलाई तक हो सकता है 1 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट
Share on FacebookShare on Twitter

देश में लॉकडाउन सख्ती के बाद भी महामारी कोरोना वायरस मरीजों के बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है. बता दें कि अबतक देश में कोविड-19 (Covid-19) के कारण मरने वालों की संख्या 3,029 हो गई है, जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 96,169 पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 157 लोगों की मौत हुई रिकॉर्ड 5,242 मामले सामने आए.

कोरोना के भयावह बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार इससे निपटने के लिए पहले से ज्यादा तैयार हो गई है. बताया जा रहा है कि जुलाई तक एक करोड़ लोगों का टेस्ट हो सकता है, क्योंकि आने वाला समय भारत के लिए बेहद ही मुश्किल हो सकते हैं.

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, टेस्ट के दौरान सरकार का ध्यान इन 20 शहरों पर अधिका रहेगा. इसमें दिल्ली, मुंबई, भोपाल, इंदौर चेन्नई के नाम शामिल हैं. खासतौर पर उन शहरों में ज्यादा टेस्ट किए जाएंगे जहां पॉजिटिव केस की दर अधिक है.

अखबार ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि जुलाई तक देश भर में कोरोना के 5-7 लाख तक नए केस सामने आ सकते हैं. इतना ही नहीं अगस्त केआखिर तक ये आकड़ा 8-10 लाख के बीच पहुंच सकता है.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 47 लाख से अधिक हो गया है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या भी 3 लाख 15 हजार से अधिक हो गई है. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी दी.

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में सोमवार सुबह तक कुल 47 लाख 13 हजार 620 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालो की संख्या 3 लाख 15 हजार 185 रही.

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 89 हजार 562 मौतों सहित संक्रमण के सर्वाधिक 14 लाख 86 हजार 515 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके बाद प्रभावित अन्य देशों की सूची में कोविड-19 संक्रमण के 2 लाख 81 हजार 752 मामलों के साथ रूस का स्थान है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Breaking: हज़ारीबाग़ और चाईबासा से भी एक- एक कोरोना पॉजिटिव मिला, राज्य में आंकड़ा हुआ 226

Next Post

एक ही परिवार के 16 सदस्य कोरोना से संक्रमित, 1 की मौत

Next Post
एक ही परिवार के 16 सदस्य कोरोना से संक्रमित, 1 की मौत

एक ही परिवार के 16 सदस्य कोरोना से संक्रमित, 1 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d