BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चासनाला खान दुर्घटना: खदान धंसने से 1 की मौत, 70 मजदूर फंसे

by bnnbharat.com
May 23, 2020
in समाचार
चासनाला खान दुर्घटना: खदान धंसने से 1 की मौत, 70 मजदूर फंसे
Share on FacebookShare on Twitter

चासनाला (धनबाद): सेल के चासनाला कोलियरीज डिवीजन की डीप माइंस में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया. यहां दूसरी शिफ्ट के दौरान रात 9 बजे खदान धंसने से इसमें 70 मजदूर फंस गए. बताया जा रहा है कि इस घटना में सुपरवाइजर महताब आलम (36 वर्ष) की मौत हो गई है. वहीं कई मजदूरों के अभी भी दबे होने की बात सामने आ रही है.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दूसरी शिफ्ट में 70 ठेका श्रमिक काम के लिए खदान के अंदर गए थे. इसी दौरान खदान धंस गई. रात में ही मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया था, लेकिन जानकारी मिलने तक किसी भी मजदूर को बाहर नहीं निकाला जा सका था. घटना की जानकारी मिलने के बाद सेल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे.

वहीं घटना स्थल पर मजदूरों और मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों की भीड़ भी लग गई थी. ये संगठन के प्रतिनिधि प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप भी लगा रहे थे. वहीं खदान में फंसे मजदूरों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे.

जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया खदान में कार्यरत 4 मजदूरों के दबने की बात सामने आ रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई. देर रात ही मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई थी. रात की ड्यूटी से जाने वाले मजदूर भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर ही रुक गए थे और रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे थे.

घटना के बाद सेल चासनाला कोलियरी के उप महाप्रबंधक (खनन) संजय कुमार, सुरक्षा अधिकारी केपी महतो, शिफ्ट प्रबंधक रविंद्र शर्मा, सर्वेयर प्रबंधक नीरज मिश्रा पहुंचे और राहत कार्य चलाया. फिलहाल की स्थिति की जानकारी नहीं मिल पाई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना के चलते आने वाला है बड़ा संकट: डाॅ. डूम

Next Post

आत्मनिर्भर राहत पैकेज लागू करें बैंक: वित्त मंत्री

Next Post
आत्मनिर्भर राहत पैकेज लागू करें बैंक: वित्त मंत्री

आत्मनिर्भर राहत पैकेज लागू करें बैंक: वित्त मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d