BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिना मास्क चलने वाले 330 लोगों का 1 लाख 65 हजार रुपए का काटा गया चालान

by bnnbharat.com
November 27, 2020
in समाचार
कानून तोड़ने पर हुई कड़ी कार्रवाई, 8.5 लाख का कटा चालान
Share on FacebookShare on Twitter

हेलमेट नहीं पहनने वाले 128 लोगों से 128000 रुपए का वसूला गया चालान

रांची: रांची में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रांची जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है. बिना हेलमेट और बिना मास्क के गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमसंगत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जा रहा है. 

कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम और दिशानिर्देशों के उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर लगाम लगाने को लेकर उपायुक्त रांची छवि रंजन के द्वारा कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया था. जिसके आलोक में आज दूसरे दिन रांची ट्रैफिक पुलिस के चारों थाना के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया.

दूसरे दिन 330 लोगों का काटा गया चालान, कुल 165000 रुपए का कटा चालान

दूसरे दिन चलाए गए अभियान में रांची ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर कुल 330 लोगों का चालान काटा गया. जिसमें कुल 165000 रुपए की राशि का चालान जमा किया गया. पांडेमिक एक्ट एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई में एमवी एक्ट की धारा 179 के तहत मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई. यातायात थाना गोन्दा क्षेत्र में- 56,  यातायात थाना जगन्नाथपुर क्षेत्र में- 111, यातायात थाना चुटिया क्षेत्र में- 17, यातायात थाना लालपुर क्षेत्र में- 146 लोगों का चालान काटा गया.

गौरतलब है कि कोरोना की आशंका को देखते हुए बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के लिए रांची शहर में कोविड-19  जांच के लिए बनाए गए स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर के अलावा दो और टेस्टिंग सेंटर बनाए गए हैं. ये सेंटर सैनिक मार्केट रांची और जिला स्कूल शहीद चौक रांची में बनाए गए हैं. बिना मास्क के घूमने वाले लोगों की इन टेस्टिंग सेंटरों में जांच की जाएगी और इसके बाद उन्हें कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा. इसके अलावा मोबाइल टेस्टिंग वैन के माध्यम से भी बिना मास्क के घूमने वाले लोगों की जांच की जाएगी.

इसके अतिरिक्त दुकानों- प्रतिष्ठानों में कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन की जांच लिए आने वाले दिनों में अभियान चलाया जाएगा. दुकान-प्रतिष्ठान के स्टाफ, सपोर्टिंग स्टाफ कस्टमर सभी को दिशा निर्देशों का पालन करना होगा. दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया जाएगा. उपायुक्त रांची ने सभी शॉप ओनर से अपील की है कि वह दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर एहतियात बरतें.

मास्क के अतिरिक्त ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 128 लोगों का चालान काटा गया. इसके तहत कुल 128000 रुपए की राशि वसूली गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लालू प्रसाद जेल से आएंगे बाहर या अभी काटनी होगी और सजा…

Next Post

17 मंडल में हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री को टीवी पर सुना: केके गुप्ता

Next Post
राज्यों के मुताबिक रास्ता तलाशें, सोलर एनर्जी अपनाएं: PM मोदी

17 मंडल में हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री को टीवी पर सुना: केके गुप्ता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d