BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बर्डफ्लू के प्रसार को रोकने के लिए मारी जाएंगी 1 लाख मुर्गियां

by bnnbharat.com
February 18, 2020
in समाचार
बर्डफ्लू के प्रसार को रोकने के लिए मारी जाएंगी 1 लाख मुर्गियां

बर्डफ्लू के प्रसार को रोकने के लिए मारी जाएंगी 1 लाख मुर्गियां

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: चेक रिपब्लिक के कृषि मंत्रालय ने सोमवार को पार्डुबिस के सेंट्रल चेक एरिया में एवियन इंन्फ्लूएंजा (बर्डफ्लू) के दूसरे मामले के फैलने की पुष्टि की है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “H5N8 (बर्डफ्लू) के प्रसार को रोकने के लिए 1 लाख मुर्गियों को मारना पड़ेगा.”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पारडुबिक के स्लोपोटिक गांव के एक पॉल्ट्री बीडर ने रविवार को इस सप्ताह के आखिर में तुर्की की 7500 मुर्गियों में से 1300 की मौत की पुष्टि की.

इन पक्षियों में कथित रूप से एवियन इंन्फ्लूएंजा (बर्डफ्लू) के लक्षण देखे गए थे, इस बात की पुष्टि बाद में प्राग के राज्य पशु चिकित्सा संस्थान ने की थी. इसके अलावा फार्म में 1,30,000 ब्राइलर मुर्गियां भी हैं.

कृषि मंत्री मिरोस्लेव तोमान ने कहा, “पूरे कंपनी कैंपस को बंद कर दिया गया है. कैंपस से बाहर बीमारी को फैलने से रोकने के लिए एंट्रीगेट पर एहतियाती उपाय अपनाए जाएंगे.”

गौरतलब है कि एक तरफ जहां दुनियाभर में कोरोनावायरस का खौफ बरकरार है वहीं अब बर्डफ्लू ने भी दस्तक दे दी है. बता दें कि चीन में कोरोनावायरस के 1,886 नए मामले सामने आए हैं. चीनी स्वास्थ्य प्राधिकरण ने मंगलवार को कहा कि उसे 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों और शिनजियांग प्रोडक्शन और कंस्ट्रक्शन कोर से सोमवार को 98 नई मौतों की रिपोर्ट मिली है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नेशनल हेल्थ कमीशन के हवाले से कहा कि हुबेई प्रांत में 93, हेनान में तीन, हेबिन और हुनान में एक-एक नई मौतों के मामलों की पुष्टि हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समान वेतन को लेकर आयुष चिकित्सकों ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

Next Post

“मैं एक किसान हूं आर्थिक तंगी से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं”

Next Post
“मैं एक किसान हूं आर्थिक तंगी से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं”

"मैं एक किसान हूं आर्थिक तंगी से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d