हजारीबाग: विष्णुगढ़ के समीप नावाडीह निवासी संतोष यादव छठ पर्व को खत्म होने के बाद वह पत्नी काजल देवी और 1 माह का बच्चा के साथ मंगलवार को अपने मोटरसाइकिल से हजारीबाग आ रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही कृष्णा रथ के चपेट में सभी आ गए. जिन्हें गंभीर रुप से चोट आई है.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. जहां बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया है. वहीं पत्नी और बच्चे की सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

