BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

10 चरणों में होगा चुनाव बिहार में पंचायत चुनाव, 122 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

by bnnbharat.com
March 3, 2021
in समाचार
10 चरणों में होगा चुनाव बिहार में पंचायत चुनाव, 122 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार की शाम नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में कुल 48 एजेंडों पर मुहर लगी. इन एजेंडों में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय बिहार पंचायत चुनाव को लेकर किया गया. कैबिनेट की बैठक में चुनाव को 10 चरण में सम्पन्न कराने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई. इसके साथ ही चुनाव में खर्च हेतु 122 करोड़ रुपये की राशि के आवंटन प्रस्ताव पर भी मुहर लगी.
बता दें कि आगामी बिहार पंचायत चुनाव में पहली बार राज्य में ईवीएम के जरिए मतदान किया जाएगा. इस बाबत 90 हज़ार नए ईवीएम की बिहार सरकार खरीद करेगी. ऐसे में इसपर होने वाले खर्च को सरकार ने मंजूरी दे दी है. मालूम हो कि इसी चुनाव में मतदाता वार्ड सदस्य, पंच, सरपंच, पंचायत स्तर पर मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों का चयन करेंगे.
गौरतलब है कि अभी तक पंचायत चुनाव के तिथियों की घोषणा नहीं की गयी है. हालांकि, चुनाव के बाबत चुनाव आयोग ने गाइडलाइंस जारी जा दी है. गाइडलाइंस के अनुसार चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा. वहीं, सभी चरणों के मतदान सम्पन्न होने के बाद तय तिथि को मतों की गणना सुबह आठ बजे से शुरू की जाएगी. वहीं, पंचायत चुनाव में आरक्षण की व्यवस्था भी पहले के भांति ही लागू रहेगी.
पंचायत चुनाव के अतिरिक्त जिन अहम मुद्दों पर कैबिनेट की बैठक पर मुहर लगी है, उनमें 50 साल से अधिक का उम्र पार कर चुके सरकारी सेवकों की जबरन रिटारयमेंट शुरू करने और लघु जल संसाधन विभाग से 2 अभियंता को जबरन सेवानिवृति करने का प्रस्ताव शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इग्नू बीएड और ओपनमेट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, एंट्रेंस एग्जाम 11 अप्रैल को

Next Post

नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

Next Post
नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d