10 दिसम्बर को भारत और विश्व में घटी महत्वपूर्ण घटनाओं का विवरण ।
फ्रांस ने “1582” में ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करना शुरु किया.
आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच “1887” में बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये गये.
तस्मानिया में “1902” में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया.
पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को “1903” में भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच “1947” में व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गए.
सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच “1961” में राजनयिक संबंध समाप्त हो गए.
अफ्रीकी देश जंजीबार ने “1963” में ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की.
यासिर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज को “1994” में संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
अमर्त्य सेन को स्टॉकहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया.
अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस “2002” में दिवालिया घोषित की गयी.
ढाका टेस्ट में “2004” में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज़ मुशर्रफ़ ने “2007” में पाकिस्तान का सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया.
मादक पदार्थ मारिजुआना के विकास, बिक्री तथा उपयोग को वैध बनाने वाला उरूगवे “2013” में पहला देश बना.
10 दिसम्बर को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार का जन्म “1870” में हुआ.
वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म “1878” में हुआ.
भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद मोहम्मद अली का जन्म “1878” में हुआ.
स्वतन्त्रता सेनानी प्रफुल्लचंद चाकी का जन्म “1888” में हुआ.
पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय पुरातत्व वैज्ञानिक हंसमुख धीरजलाल सांकलिया का जन्म “1908” में हुआ.
भारतीय कवि और ब्लॉगर मानस मादरेचा का जन्म “1996” में हुआ.
10 दिसम्बर को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान पणीक्कर, के. एम. का निधन “1963” में हुआ.
स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का निधन “1995” में हुआ.
10 दिसम्बर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व मानवाधिकार दिवस
भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)
इंतिफादा दिवस (फ़िलिस्तीनियों का आन्दोलन दिवस)
हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)

