BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वंचित लाभुकों के बीच किया गया 10-10 किलो चावल का वितरण

by bnnbharat.com
April 10, 2020
in समाचार
वंचित लाभुकों के बीच किया गया 10-10 किलो चावल का वितरण

वंचित लाभुकों के बीच किया गया 10-10 किलो चावल का वितरण

Share on FacebookShare on Twitter

सुभाष प्रसाद सिंह,

जामताड़ा: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति को लेकर पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराए गए राशि से सरकारी निर्देश के आलोक में सरकारी लाभ से वंचित जामताड़ा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत में 10 -10 किलोग्राम चावल का वितरण किया गया.

पंचायत के मुखिया लोगोरी हंसदा पंचायत सचिव सनाउल अंसारी के द्वारा संयुक्त रूप से गांव का भ्रमण कर गरीब मजदूरों जो पेंशन व राशन के लाभ से वंचित है. उन व्यक्तियों को चिन्हित कर खाद्यान्न योजना के तहत पंचायत भवन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए 10-10 किलो चावल का वितरण किया गया.

पंचायत सचिव ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी गरीब व असहाय भूख से प्रभावित ना हो इसके लिए खाद्यान्न का वितरण पंचायत वासियों के बीच किया जा रहा है.

इस दौरान पंचायत वासियों से सरकार के निर्देशों का पालन करने व कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए घरों में रहने की अपील की गई.

मुखिया लगोरी हांसदा ने लोगों को कोरोना वायरस की गंभीरता को बताते हुए कहा कि आपकी छोटी सी लापरवाही पूरे गांव की समस्या का कारण बन सकती है.

इसलिए लॉकडाउन का पालन करें और अपने घरों में रहें. सभी लोग अपने दिनचर्या में फिजिकल डिस्टेंस का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें.

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है. सरकार से लेकर प्रशासन तक देश के लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में आने से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. कोई भी व्यक्ति भोजन से वंचित ना रहे इस दिशा में प्रशासन से लेकर बुद्धिजीवी वर्ग खुले मंच से मदद के लिए सामने आ रहे है. उन्होंने संयम के साथ अपने-अपने घरों में रहने की अपील की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रोत्साहन के तौर पर सफाईकर्मि‍यों को प्रदान की गयी राशि

Next Post

बच्चों का प्रेरणास्रोत (परवरिश-17)

Next Post
बच्चों का प्रेरणास्रोत (परवरिश-17)

बच्चों का प्रेरणास्रोत (परवरिश-17)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d