BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आकस्मिक खाद्यान्न निधि योजना के तहत जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराए गए 10-10 हजार रुपए: उपायुक्त

by bnnbharat.com
April 15, 2020
in समाचार
आकस्मिक खाद्यान्न निधि योजना के तहत जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराए गए 10-10 हजार रुपए: उपायुक्त

आकस्मिक खाद्यान्न निधि योजना के तहत जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराए गए 10-10 हजार रुपए: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए विधायकों/विधायक प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन रांची के अधिकारियों के बीच बुधवार को समाहरणालय सभागार में बैठक हुई.

बैठक में कई लॉकडाउन की वजह से गरीबों के बीच खाद्यान्न सुचारू रूप से वितरित हो एवं अन्य बीमारियों के इलाज सम्बन्धी मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने की.

समाहरणालय सभागार रांची में आयोजित इस अहम बैठक में कोरोना रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों के सुचारू रूप से संचालन हो इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में वैसे योग्य लोग जिन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है, उन्हें खाद्यान्न मुहैया कराने को लेकर चर्चा हुई. इस पर उपायुक्त ने कहा कि जिले में जिन्होंने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है, उन्हें अंचल कार्यालय से खाद्यान्न मुहैया कराया जा रहा है.

विधायकों को उपायुक्त रांची ने बताया कि आकस्मिक खाद्यान्न निधि योजना के अंतर्गत वार्ड एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों को 10-10 हजार उपलब्ध कराया गया है ताकि वैसे लोग जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और जिन्होंने आवेदन नहीं दिया है, उनके सामने खाने के समस्या उत्पन्न ना हो.

अस्पतालों में अन्य इलाज को लेकर विधायकों समन्वय स्थापित करने का निर्देश:

बैठक में निजी अस्पतालों में डायलिसिस और दूसरे इलाज को लेकर उत्पन्न समस्या पर भी चर्चा की गई. इस पर उपायुक्त की ओर से व्यवस्था किए जाने की बात कही गई. मरीजों के इलाज एवं दूसरी समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों के पास आ रहे आवेदनों के निष्पादन के लिए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर को निर्देश दिया गया है. वह विधायकों के पास आने वाले मामलों के निष्पादन में जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेंगे.

अफवाओं पर लगाम लगाने पर हुई चर्चा:

कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद सील किए गए हिंदपीढ़ी क्षेत्र में लोगों को किसी तरह की समस्या ना हो और अफवाहों पर लगाम लगे, इसे भी लेकर बैठक में चर्चा की गई.

उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था की गई है. किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है ताकि लॉकडाउन को तोड़ने वाले लोगों की शिनाख्त कर उनपर कार्रवाई की जा सके.

बैठक में शामिल होने वाले विधायक:

बैठक में विधायक बंधु तिर्की, सी पी सिंह, नवीन जायसवाल, समरीलाल एवं विधायक प्रतिनिधि उपस्थित हुए.

बैठक में ये अधिकारी हुए शामिल:

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची, उप विकास आयुक्त, रांची, निदेशक एनईपी, एडीएम लॉ एंड आर्डर एवं विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हर दिन साम्प्रदायिक निर्णय लेने वाली राज्य सरकार अपने गिरेबां में झांके: अरुण उरांव

Next Post

कोरोना को शिकस्त देने जंग-ए-मैदान में उतरीं करनौती की महिलाएं

Next Post
कोरोना को शिकस्त देने जंग-ए-मैदान में उतरीं करनौती की महिलाएं

कोरोना को शिकस्त देने जंग-ए-मैदान में उतरीं करनौती की महिलाएं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d