BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्‍ली में पटाखे बेचते 10 लोग गिरफ्तार, 55 पर मामला दर्ज

by bnnbharat.com
November 15, 2020
in समाचार
आय से अधिक संपत्ति मामले में युवक गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: प्रतिबंध के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली के दिन पटाखे बचने के जुर्म में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया और शनिवार से लेकर अब तक 55 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कुल 3,408 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए.

दिल्ली पुलिस के एडिशनल पीआरओ अनिल मित्तल ने बताया, “पटाखे बेचते 10 लोग, जबकि जलाते 21 लोग गिरफ्तार किए गए. इस सिलसिले में अब तक 32 मामले दर्ज किए गए हैं.”

नोएडा में उड़े एनजीटी के नियम

वहीं नोएडा में दीपावली की रात लोगों ने जमकर पटाखे चलाए. हालांकि एनजीटी द्वारा बिक्री पर रोक लगाई गई थी, लेकिन उसका असर दिखा नहीं. आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं. पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को गिरफ्तार भी किया गया और बिक रहे पटाखों को कब्जे में भी लिया गया है. नोएडा में दीवाली के मौके पर शाम से ही लोगों द्वारा पटाखें जलाए गए. शहरवासियों ने घरों से बाहर निकल कर देर रात कर जमकर आतिशबाजी की. पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी देख लोगों के मन में डर तो जरूर दिखा, लेकिन दीपावली पर चोरी-छिपे पटाखे भी खूब बिके. बिक्री को रोकने के लिए पुलिस गश्त करती रही, दुकानदारों से पूछताछ भी करती रही. बावजूद इसके कई दुकानदारों ने पटाखे बेचे.

जिले में आतिशबाजी का असर साफ दिखा, हवा में एक अलग तरह की धुंध दिखाई देने लगी. इसे महसूस भी की गई. लोगों को सांस लेने में समस्या और आंखों में जलन भी हुई. दीपावली पर एयर क्वालिटी इंडेस्क्स भी बढ़ा हुआ नजर आया. हालांकि, देर रात तक पटाखा चलाने के दौरान झुलसने की घटना में भी अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

डीसीपी राजेश एस ने बताया, “जो दुकानदार पटाखे बेच रहे थे उन्हें गिरफ्तार किया गया, वहीं एनजीटी के नियमों का पालन भी पुलिस ने सख्ती से कराया. पुलिस विभाग द्वारा लोगों से पटाखे न जलाने की अपील भी की गई. साथ ही पुलिसकर्मियों द्वारा रातभर जिले में निगरानी भी रखी गई.”

शनिवार को थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा और थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखे बेचने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार हुए. इतना ही नहीं, थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा और थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से पटाखों की बिक्री कर रहे थे.

https://bnnbharat.com/jharkhand-foundation-day-jharkhand/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड स्थापना दिवस: 20 साल का हुआ झारखंड, राज्य ने देखें कई उतार-चढ़ाव

Next Post

पीएम मोदी कल ‘स्टैच्यू ऑफ पीस’ का करेंगे अनावरण

Next Post
जमीन से जुड़े और गरीबी को समझने वाले व्यक्ति थे रघुवंश: प्रधानमंत्री

पीएम मोदी कल 'स्टैच्यू ऑफ पीस' का करेंगे अनावरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d