रांची: राज्य सरकार ने सोमवार को 10 अंचल अधिकारियों का तबादला कर दिया है. लोहरदगा सदर के अंचल अधिकारी परमेश्वर कुशवाहा को झरिया पाकुड़ के उप निर्वाचन पदाधिकारी रामप्रवेश को बलियापुर धनबाद का अंचल अधिकारी बनाया गया है.

मोहम्मद असलम को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है. रंजन यादव को महागामा का सीओ बनाया गया है.

नरेश रजक को जरिडिह, सुनील कुमार को मेहरामा, अखिलेश शरण जमुआर को आनंदपुर, बालेश्वर राम को ठाकुरगंगती, मोनिया लता को मुरहू और अरुण कुमार तिर्की को लोहरदगा का अंचल अधिकारी बनाया गया है.
वहीं प्रशासनिक दृष्टिकोण से निशा तिर्की, सुनील चंद्र और राजेश कुमार को पूर्ववत अपने पद पर बने रहने का निर्देश दिया गया है. राजस्व विभाग ने सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया.

