BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यभर में 10 दिवसीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत

स्वास्थ्य मंत्री को डीईसी व अल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया गया अभियान का शुभारंभ

by bnnbharat.com
August 10, 2020
in Uncategorized
राज्यभर में 10 दिवसीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में आज से राष्ट्रीय भेक्टर जनित रोग नियंत्रण के तहत फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.  स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता को उनके आवास पर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डीईसी व अल्बेंडाजोल का टैबलेट देकर अभियान का शुभारंभ किया गया. मौके पर स्वास्थ्य मंत्री के परिवार के सदस्य तथा उपस्थित अन्य लोगों को भी डीईसी व अल्बेंडाजोल की गोली उपलब्ध कराई गई.

स्वास्थ्य मंत्री ने इस अभियान के सफलतापूर्वक संपादन को लेकर अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि समस्त जिलेवासियों तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए इस अभियान से उन्हें लाभान्वित करें ताकि पूर्वी सिंहभूम जिला एवं राज्य फाइलेरिया मुक्त रहे. गौरतलब है कि 10 से 20 अगस्त 2020 तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सर्वजन दवा सेवन, एमडीए कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें तीन दिन चिन्हित बूथ तथा तीन दिन घर-घर जाकर लोगों को डीईसी व अल्बेंडाजोल की दवा उपलब्ध कराई जाएगी.

वहीं कोविड-19 के मद्देनजर कंटेन्मेंट जोन में दवा का वितरण नहीं किया जाएगा. सिविल सर्जन डॉ. आर एन झा ने कहा कि दवा वितरण के दौरान कोविड-19 को लेकर सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अपनाते हुए दवा वितरण टीम द्वारा लोगों को दवा उपलब्ध कराई जाएगी.

स्वास्थ्य मंत्री को दवा खिलाकर अभियान के शुभारंभ के मौके पर सिविल सर्जन डॉ. आर. एन झा, डॉ. मीना कालुंडिया, डॉ. बी.एन उषा क्त्ब्भ्व्, डॉ. सरौली जमानिया,डब्ल्यूचओ के डॉ. जमील, प्रोग्राम मैनेजर विनय कुमार, वित्तीय प्रबंधक सुबोध कुमार चौधरी, वीबीडी कार्यालय की फाइनेंस लॉजिस्टिक असिस्टेंट अनु कुमारी, जिला वीबीडी सलाहकार गीतांजलि शर्मा तथा अन्य उपस्थित रहे.

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गर्भवती माता, 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति के साथ-साथ वर्तमान में कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति को छोड़कर जिले के सभी लोगों को घर-घर जाकर दवाई दी जाएगी. मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत 01 वर्ष से 02 वर्ष आयु तक के लि खुराक दी जाएगी, वहीं एक वर्ष से कम आयु के बच्चे को कोई खुराक नहीं दी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर हंटरगंज बाजार स्वतः स्फूर्त बंद

Next Post

अफगानिस्तान से 1,000 करोड़ रुपये के ड्रग की खेप को लाए भारत, 2 गिरफ्तार

Next Post
अफगानिस्तान से 1,000 करोड़ रुपये के ड्रग की खेप को लाए भारत, 2 गिरफ्तार

अफगानिस्तान से 1,000 करोड़ रुपये के ड्रग की खेप को लाए भारत, 2 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d