रांची: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा घोषित “पराक्रम दिवस“ के अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल, रांची मंडल द्वारा 10 कि.मी. की क्रॉस कंट्री रन का आयोजन, हटिया रेलवे क्षेत्र में मंडल सुरक्षा आयुक्त, रांची के नेतृत्व में की गई.
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक नीरज अम्बष्ट, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर क्रॉस कंट्री रन का झंडा दिखाकर शुभारंभ किया.
इस दौड़ में रेलवे सुरक्षा बल के विभिन्न इकाइयों से आयें 78 अधिकारी व जवानों ने भाग लिया. जिसमें पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान रूप सिंह मीणा (आरक्षी, रेलवे सुरक्षा बल, मुरी) द्वितीय स्थान नीतीश कुमार (रेलवे सुरक्षा बल मुरी) तथा तृतीय स्थान संतोष कुमार (श्वान दस्ता मुरी) ने प्राप्त किया.
जबकि महिलाओं के वर्ग में प्रथम स्थान शारदा चौधरी, द्वितीय स्थान रानी सिंह एवं तृतीय स्थान ललिता कुमारी ने प्राप्त किया. फिटनेस का उदाहरण प्रस्तुत करने वाले श्वान दस्ता मूरी के 59 वर्षीय उप निरीक्षक एम. उरांव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु विशेष रुप से सम्मानित किया गया.

