BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

10 लाख बैंककर्मियों के हड़ताल में शामिल होने का दावाः सोमवार और मंगलवार को सरकारी बैंकों में लटके रहेंगे ताले, ATM सर्विस पर भी पड़ सकता है असर

by bnnbharat.com
March 15, 2021
in समाचार
10 लाख बैंककर्मियों के हड़ताल में शामिल होने का दावाः सोमवार और मंगलवार को सरकारी बैंकों में लटके रहेंगे ताले, ATM सर्विस पर भी पड़ सकता है असर
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः दो बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ सोमवार और मंगलवार को देशभर में बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे. दो दिन बैंक बंद रहने से बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा. हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में पैसा निकालने और जमा करने, चेक क्लीयरेंस और ऋण मंजूरी जैसी सेवाओं पर असर पड़ेगा. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) बैनर के तले नौ यूनियन ने हड़ताल का आह्वान किया है. ऑल इंडिया बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने 10 लाख बैंककर्मियों के हड़ताल में शामिल होने का दावा किया है.अगर आपको अगले दो दिनों तक यानी सोमवार और मंगलवार को बैंक से संबंधित कोई काम है तो आप उसे नहीं कर सकेंगे. दो दिनों में बैंक बंद हैं. इसकी वजह है सार्वजनिक बैंक यूनियन की ओर से हड़ताल (Bank Strike) का आह्वान. बता दें कि सरकारी बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 15 मार्च से दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है. दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार आम बजट में सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण का प्रस्ताव रखा है. वहीं, पिछले 4 साल में सार्वजनिक क्षेत्र के 14 बैंकों का विलय किया जा चुका है.

बैंक यूनियन ने सरकार की इस नीति के खिलाफ 15 और 16 मार्च 2021 को लगातार दो दिन हड़ताल का फैसला किया गया है. इस हड़ताल में बैंकों के करीब 10 लाख कर्मचारी और अधिकारी भाग लेंगे. हालांकि, एटीएम में रुपए डालने वाली एजेंसियों को बैंकों ने 13 मार्च को ही इतने रुपये एटीएम मशीनों में डाल दिए थे कि जिससे आम लोगों को इन दो दिनों में कोई परेशनी न हो. दो दिनों तक बैंक सेवा ठप होने के कारण ATM पर अतिरिक्त बोझ रहेगा और कई ATM कैश खत्म होने के कारण बंद भी हो सकते हैं.

बिहार में 6615 ATM सेंटर्स हैं, जिनमें से 1042 निजी बैंकों के ATM हैं. निजी बैंकों ने इस बंद को अपना समर्थन नही दिया है जो कि राहत की बात है. हड़ताल में निजी बैंक शामिल नहीं हैं, ऐसे में जिनका अकाउंट निजी बैंकों में हैं उन्हें हड़ताल की वजह से कोई परेशानी नहीं होगी. हालांकि सरकारी बैंकों के बंद रहने से रोजमर्रा के लेनदेन पर असर पड़ सकता है इस दौरान ग्राहकों को ऑनलाइन भुगतान के अलावा कैश के लिए एटीएम पर ही निर्भर रहना पड़ेगा.

15 और 16 मार्च के बाद 21 मार्च को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 27 मार्च से फिर लगामार 4 दिन तक बैंक बंद रहेंगे. 27 मार्च को माह का चौथा शनिवार है और 28 मार्च को रविवार इसके बाद 29 मार्च और 30 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड की 90 फीसदी ग्रामीण आबादी पेयजल 4.04लाख चापाकल पर निर्भर,6.89 लाख घरों तक ही पहुंचा नलकूप कनेक्शन

Next Post

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट जारी

Next Post
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट जारी

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d