BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मृतक श्याम ठाकुर के परिजनों को मिले 10 लाख मुआवजाः गुंजन यादव

नाई समाज के लोगों को वित्तीय सहायता दे सरकार

by bnnbharat.com
August 24, 2020
in समाचार
 सिल्ली में कुएं से महिला का शव बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर : कोरोना महामारी के कारण कोरोना वायरस से बचाव हेतु सरकार द्वारा लॉकडाउन सम्पूर्ण देश में लागू है. इस लॉकडाउन का नाई समाज ने पूरी तरह अनुपालन किया है. पाँच माह से अधिक लॉकडाउन का समय बीत चुका है. जब सरकार द्वारा कई व्यवसाय को सशर्त खोलने की अनुमति दी जा रही है, तब प्रदेश समेत पूर्वी सिंहभूम जिले के नाई दुकान, सैलून, पार्लर के बंद रहने से जिले में नाई समाज के हजारों लोगों की आर्थिक स्थिति बदहाल हो गई है. उपरोक्त बातें, सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिले के उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कही गई है. पत्र में कहा गया है कि नाई समाज के लगभग 90 प्रतिशत लोग अपने पुस्तैनी कार्य से जुड़े हुए है, जो आजीविका का एकमात्र साधन है. इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि सैलून के बंद रहने से संचालकों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न है. अब तो जिले में सैलून व्यवसाय से जुड़े लोग कर्ज के बोझ में हताश होकर आत्महत्या जैसे कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने को मजबूर हो रहे हैं. जमशेदपुर के सोनारी स्थित गुदरी बाजार के नरेश सैलून में संचालक 35 वर्षीय श्याम नरेश ठाकुर द्वारा दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया. कहा कि संपूर्ण नाई समाज जो सैलून पर निर्भर थे उनके सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो चुकी है. छोटे दुकानदार जो गुमटी में हजामत करते हैं, वे भी हताश एवं निराश दिखाई दे रहे हैं. ऐसी स्थिति में परिवार का भरण-पोषण करना बड़ी चुनौती बन गयी है. गुंजन यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर ने मुख्यमंत्री के नाम 4 सूत्री माँगपत्र भेजा है. जिनमें पूरे प्रदेश समेत पूर्वी सिंहभूम जिले में सैलून व्यवसाय को कोविड-19 के दिशा निर्देशों के साथ खोलने की अनुमति. विपदा के इस काल में राज्य सरकार नाई समाज के प्रति भी सहानुभूति पुर्वक विचार करते हुए उनकी समस्याओं पर ध्यान देने. लॉकडाउन से नाई समाज की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है. उनकी आर्थिक बदहाली को देखते हुए राज्य सरकार अन्य राज्यों की तर्ज पर सैलून संचालकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने, एवं
मृतक के आश्रित परिवार को 10 लाख मुआवजा राशि देने की माँग शामिल है.
सांसद विद्युत महतो ने किया मृतक श्याम ठाकुर के परिवारजनों से मुलाकातः सोमवार को जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने रामनगर, कदमा स्थित स्व. श्याम नरेश ठाकुर के घर जाकर उनके परिवारजनों से मुलाकात कर ढाँढस बंधाया. इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो ने परिवारजनों को हिम्मत देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुःख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है. उन्होंने मृतक के बड़े भाई राम नरेश ठाकुर से बात करते हुए मदद का हरसंभव भरोसा दिया.
इस अवसर पर मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह, अनिल मोदी, दीपू सिंह, रमेश नाग, गोपाल जायसवाल, विमल बैठा, संजीव कुमार, प्रेम झा, संजीव सिन्हा, उपेंद्र गिरी, एस कार्तिक, हन्नु जैन, अमर सिंह, दिलीप पासवान ,सुरेश शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

काम करा कर कोलकाता से 29 मजदूरों को भगाया

Next Post

जदयू महानगर अध्यक्ष बने दीपक कुमार गिरी

Next Post
Budget 2020: अर्थव्यवस्था का चक्का घुमाने के लिए आम जनता पर बोझ डाल दिया गया- जफर कमाल

जदयू महानगर अध्यक्ष बने दीपक कुमार गिरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d