BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक ही परिवार के 10 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, इलाके में फैली दहशत

by bnnbharat.com
April 12, 2020
in समाचार
एक ही परिवार के 10 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, इलाके में फैली दहशत

एक ही परिवार के 10 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, इलाके में फैली दहशत

Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल/इंदौर: मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 62 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 532 पर पहुंच गई है. इनमें से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है.

प्रदेश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले इंदौर शहर के हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक इंदौर शहर के सिद्धिपुरम कॉलोनी के रहने वाले एक ही परिवार के 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए.

इसके बाद पूरे इलाके में दहशत है. पिछले 24 घंटों में इंदौर में 43 नये मामले सामने आए हैं. एमजीएम मेडिकल कालेज इंदौर की ओर से शनिवार देर आज रात जारी बुलेटिन के अनुसार कल कुल आंकड़ा 249 था जो कि देर रात जारी बुलेटिन के बाद अब कुल आंकड़ा 298 हो गया.

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अब तक 40 लोगों की इस वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है. इनमें से इंदौर में 30, उज्जैन में पांच, खरगोन में दो एवं भोपाल देवास एवं छिंदवाड़ा में एक-एक शामिल हैं.

मंदसौर एवं रतलाम जिलों में पहली बार आज एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज आने के बाद मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 22 जिलों में इस महामारी ने अब दस्तक दे दी है.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया, शनिवार रात तक मध्य प्रदेश में कुल 532 कोरोना  संक्रमित पाये गये हैं. प्रदेश में सबसे अधिक 281 कोरोना मरीज इंदौर में मिले हैं, जबकि इसके बाद 131 मरीज भोपाल में, 16 उज्जैन में, 14-14 मुरैना, खरगोन एवं बड़वानी में, 13 विदिशा में, 10 होशंगाबाद में, नौ जबलपुर में, छह-छह ग्वालियर एवं खंडवा में, चार देवास में, दो-दो छिंदवाड़ा, श्योपुर एवं शिवपुरी में और एक-एक मरीज बैतूल, रायसेन, धार, सागर, शाजापुर, मंदसौर एवं रतलाम में मिले हैं. कोरोना संक्रमित एक मरीज दूसरे राज्य का है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर की हुई शुरुआत

Next Post

अगले हफ्ते से होगा अमेरिका को हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन का निर्यात: IPA

Next Post
अगले हफ्ते से होगा अमेरिका को हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन का निर्यात: IPA

अगले हफ्ते से होगा अमेरिका को हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन का निर्यात: IPA

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d