बिश्वजीत शर्मा
साहेबगंजः रांगा थाना क्षेत्र के बोरना पहाड़ में शुक्रवार की रात एक 10 चक्कीया ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जा गिरा.
इस ट्रक में गिट्टी लदा हुआ था जो किसी बगल के स्टोन क्रशर से छमता से अधिक गिट्टी लोड कर बिहार की तरफ जा रहा था. जो बोरना पहाड़ के ढलान पर उतरने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में गिरकर बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.वहीं ट्रक का चालक और खलासी दुर्घटना के पहले गाड़ी से कुदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. इसके पहले भी उसी जगह पर दो तीन दुर्घटनाएं हुई है.
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रांगा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी लिया और वहां पर मौजूद ट्रक के खलासी को पकड़कर अपने साथ थाने लेते आई.
समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना ग्रस्त ट्रक के मालिक का नाम पता नहीं चल पाया था. वहीं ट्रक का खलासी कुछ बता नहीं पा रहा है.

