BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जल्द पूरी होगी एक करोड़ टेस्टिंग, कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं: डॉ. हर्षवर्धन

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in समाचार
जल्द पूरी होगी एक करोड़ टेस्टिंग, कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं: डॉ. हर्षवर्धन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि देश को कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने गुरुवार को बताया कि देश में जल्द ही एक करोड़ कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा पूरा हो जाएगा.

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ‘हमने अभी तक 91 लाख कोरोना जांच कर ली हैं. जल्द ही एक करोड़ का आंकड़ा छू लेंगे. यह सभी आंकड़े दिखाते हैं कि भारत कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूती से लड़ा है और उसमें सफलता भी मिली है.’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, 135 करोड़ लोगों के देश में मामलों की संख्या छह लाख है. इन 6 लाख लोगों में से 3 लाख 60 हजार लोग रिकवर हो चुके हैं और घर चले गए हैं. उन्होंने कहा, ‘मृत्यु दर दुनिया के मुकाबले यहां सबसे कम 2.94 प्रतिशत है.

उन्होंने कहा कि रिकवरी रेट 60 फीसदी है और 21-22 दिनों में ही यह दोगुना हो रहा है. उन्होंने कहा, ‘आज हम इतने बड़े पैमाने पर टेस्टिंग कर रहे हैं.

कल हमने देश में लगभग 2 लाख 30 हजार परीक्षण किए. यात्रा की शुरुआत एक प्रयोगशाला से हुई थी. आज हमने देश में 1,065 प्रयोगशालाएं विकसित की हैं.’

उन्होंने कहा कि देश के लोगों को 118 लाख पीपीई किट वितरित किए गए हैं, जबकि 195 लाख एन -95 मास्क वितरित किए गए हैं. उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही हमने अपने बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए पूरी तैयारी की थी. अभी भी, हमारे द्वारा की गई तैयारी का पूरी तरह से उपयोग नहीं हुआ है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आईसीडीएस एवं आईसीपीएस योजनाओं की हुई समीक्षा, सेवाओं को निर्बाध रूप से लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश

Next Post

DNPA ने कहा, चाइनीज न्यूज ऐप और पोर्टल पर भी लगे प्रतिबंध

Next Post
DNPA ने कहा, चाइनीज न्यूज ऐप और पोर्टल पर भी लगे प्रतिबंध

DNPA ने कहा, चाइनीज न्यूज ऐप और पोर्टल पर भी लगे प्रतिबंध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d