रांची: सोमवार रात 8 बजे झारखंड में 5 और नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें लोहरदगा व सिमडेगा से 2-2 और गुमला से 1 मरीज शामिल हैं. इसके बाद झारखंड में संक्रमितों की संख्या 663 हो गयी है.
इससे पहले आज जमशेदपुर से 9, हजारीबाग से 5, कोडरमा से 4, रांची से 2, गढ़वा से 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी. जमसेदपुर से मिले सभी संक्रमित की ट्रेवल हिस्ट्री है और सभी को जिले में आने के बाद से क्वारन्टाइन में रखा गया था.

