राजेश तिवारी,
खास बातें:-
-
एमपी फंड का सिर्फ 11.60 फीसदी ही हो पाया है खर्च
-
सुनील सिंह ने 0.05, सुनील सोरेन ने 53.88, वीडी राम ने 3.39 और संजय सेठ ने 57.04 फीसदी किया खर्च
-
भारत सरकार ने द्वारा जारी किया गया है आंकड़ा
रांचीः 17वीं लोकसभा का कार्यकाल एक साल हो गया, पर झारखंड के 14 में से 10 सांसदों ने एमपी फंड की एक पाई भी खर्च नहीं की. सिर्फ चार सांसदों ने ही राशि का उपयोग किया है.
इसमें चतरा के सांसद सुनील सिंह ने 0.05, दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने 53.88, पलामू के सांसद वीडी राम ने 3.39 और रांची के सांसद संजय सेठ ने 57.04 फीसदी राशि खर्च की है.
एमपी फंड की सिर्फ 11.60 फीसदी ही राशि खर्च-
एमपी फंड की सिर्फ 11.60 फीसदी ही राशि खर्च हुई है. भारत सरकार ने झारखंड के सांसदों के लिए कुल 39.08 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी. इसमें 34.72 करोड़ रुपए अब तक खर्च नहीं हो पाए हैं. सिर्फ 4.35 करोड़ रुपए ही खर्च हो पाये हैं.
किस सांसद को कितनी राशि और कितना खर्च (राशि करोड़ में)-
| नाम | राशि | निर्गत खर्च |
| सुदर्शन भगत | 2.50 | 00 |
| अन्नपूर्णा देवी | 2.50 | 00 |
| चंद्रप्रकाश चौधरी | 2.50 | 00 |
| सुनील सिंह | 2.52 | 0.05 |
| अर्जुन मुंडा | 2.50 | 00 |
| गीता कोड़ा | 2.50 | 00 |
| विजय हांसदा | 2.50 | 00 |
| विद्युत वरण महतो | 2.50 | 00 |
| सुनील सोरेन | 6.56 | 2.74 |
| पीएन सिंह | 2.50 | 00 |
| वीडी राम | 2.50 | 0.08 |
| निशिकांत दूबे | 2.50 | 00 |
| जयंत सिन्हा | 2.50 | 00 |
| संजय सेठ | 2.50 | 1.48 |

