BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, प्रशासन तक खबर पहुंचने में लगे दो घंटे

by bnnbharat.com
October 14, 2019
in समाचार
सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत,  प्रशासन तक खबर पहुंचने में लगे दो घंटे
Share on FacebookShare on Twitter

थराली: उत्तराखंड के थराली में बीते कल देवाल के दूरस्थ क्षेत्र बलाण में हुई सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और इस दुर्घटना की खबर प्रशासन तक पहुंचने में दो घंटे लग गए. ऐसे में जिन घायलों की बचने की उम्मीद भी थी, देरी के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया. दरअसल, देवाल से आगे घेस घाटी में आज भी संचार की कोई सुविधा नहीं है.

यहां से कोई भी सूचना देने के लिए 30 किमी दूर सवाड़ के नजदीक आकर ही कनेक्टिविटी मिल पाती है. रविवार को हुई दुर्घटना की सूचना देने के लिए ग्रामीणों को दुर्घटनास्थल से 30 किमी दूर सवाड़ आना पड़ा. तब जाकर प्रशासन व 108 से संपर्क हो पाया.
सूचना के बाद प्रशासन को यहां पहुंचने में ही दो घंटे लग गए. सड़कों की बदहाल स्थिति के चलते यहां पर वाहन 20 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से नहीं चल सकते. इस कारण भी प्रशासन की टीम को दुर्घटनास्थल तक पहुंचने में देर हो गई.

यदि बलाण गांव के आसपास संचार की सुविधा होती तो तत्परता दिखाते हुए घायलों को समय पर अस्पताल ले जाया जा सकता था, लेकिन नेटवर्क की सुविधा नहीं होने से राहत एवं बचाव कार्य में काफी देरी हुई. एक घायल ने तो अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया.

दुर्घटना का कारण जहां वाहन असंतुलन होना बताया जा रहा है वहीं कुछ घायलों का कहना है कि सड़क की स्थिति भी बदहाल है और सड़क में गहरे गड्ढे और मलबा होने के चलते वाहन असंतुलित हो जाते हैं. डीएम ने अस्पताल में जाकर घायलों का हालचाल जाना.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उग्रवाद मुक्त, अपराध मुक्त झारखंड बनाने में नव नियुक्त अवर पुलिस निरीक्षक महत्वपूर्ण योगदान देंगे : रघुवर दास

Next Post

अज्ञात अपराधियों ने महिला से छीने 50 हजार, फरार

Next Post
अज्ञात अपराधियों ने महिला से छीने 50 हजार, फरार

अज्ञात अपराधियों ने महिला से छीने 50 हजार, फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d