BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गढ़वा के प्रतापपुर में गोलीबारी व खूनी संघर्ष में 10 लोग घायल

गढ़वा के प्रतापपुर में गोलीबारी व खूनी संघर्ष में 10 लोग घायल

by bnnbharat.com
May 25, 2020
in Uncategorized
गढ़वा के प्रतापपुर में गोलीबारी व खूनी संघर्ष में 10 लोग घायल
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा: थाना के प्रतापपुर गांव के पस्ता मोड़ के पास आज शाम करीब 5:00 बजे दो पक्षों के बीच कोयल नदी से बालू उठाव को ले उत्पन्न विवाद में हुई खूनी संघर्ष में मुखिया पति निसार खा समेत 10 लोग घायल हो गए हैं.

घायलों में 5 लोगों को गोली लगी है जबकि आधा दर्जन लोग धारदार हथियार लाठी डंडे से घायल हुए हैं, दो पक्षों में हुई इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के आधा दर्जन व दूसरे पक्ष के 4 लोग शामिल हैं.

सभी घायल प्रतापपुर तथा धरमी नावाडीह के रहने वाले हैं. घायलों में एक की हालत नाजुक है जिसे सदर अस्पताल गढ़वा से प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है जबकि शेष लोगों का इलाज सदर अस्पताल गढ़वा में चल रहा है घायलों में एक महिला भी शामिल है.

बताया जाता है कि कोयल नदी में बालू उठाव को ले मुखिया पति निसार खां एवं शफीक खां उर्फ भूटों के बीच कुछ दिनों से ही बालू उठाव को ले विवाद चल रहा था. इसी क्रम में आज शाम को ट्रैक्टर पुलिस से पकड़वाने को ले दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए. इस दौरान धारदार हथियार लाठी-डंडे व गोली दोनों ओर से चली इस खूनी संघर्ष में मुखिया पति निसार खां एवं कासिम खान, मोहम्मद कैफ खान, मोहम्मद सैफ खान तथा बरकत अली को गोली लगी है. जबकि मारपीट में धारदार हथियार से इदरीश खान, सफीक खान तथा उनकी पत्नी सलमा बीबी, शाहिद खान, शाहरुख खान, मुस्ताक खान घायल हो गए हैं.

इन सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल गढ़वा में चल रहा है जबकि मोहम्मद कैफ को रिम्स रांची रेफर किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बस दुर्घटना में घायल हुए प्रवासी मजदूरों को देखने पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी

Next Post

Fake SMS और लिंक आपके बैंक खाते से उड़ा सकता है पैसा

Next Post
Fake SMS और लिंक आपके बैंक खाते से उड़ा सकता है पैसा

Fake SMS और लिंक आपके बैंक खाते से उड़ा सकता है पैसा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d