दिल्ली: भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में प्रतिदिन रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हो रही है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है कि भारत में पिछले 24 घंटों में COVID 19 के 9,851 मामले सामने आए हैं और 273 मौतें हुई हैं.
देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,26,770 हो गई है, इसमें 1,10,960 सक्रिय मामले, 1,09,462 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 6,348 मौतें शामिल हैं.

