BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

10 हजार लोग सेंगर से मिलने पहुंचे जेल

by bnnbharat.com
August 5, 2019
in समाचार
10 हजार लोग सेंगर से मिलने पहुंचे जेल
Share on FacebookShare on Twitter

सीतापुर : पार्टी से निष्कासित भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में 14 महीने कैद में रहने के दौरान उनसे 10,000 से अधिक लोग मिलने के लिए आए. इनमें भाजपा सांसद साक्षी महाराज और अन्य सांसद व विधायक भी शामिल हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सूत्रों के अनुसार, विधायक से हर दिन करीब 20 से 25 लोग मिलने आते हैं. इनमें से कुछ को सीधे विधायक से मिलने दिया गया, जबकि कई लोगों के नाम जेल के रिकॉर्ड में दर्ज किए गए.

सीबीआई ने जेल के अधिकारियों से विधायक से मिलने आने वालों का रिकॉर्ड मांगा है, जिससे अधिकारी असमंजस में हैं.

Also Read This: मेसी :बीते सीजन जो कहा था उसका कोई पछतावा नहींhttps://bnnbharat.com/messi-there-is-no-regrets-about-what-was-said-last-season/

सेंगर को मई 2018 में सीतापुर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था, तब से ही विधायक से मिलने आने वालों का तांता लगा रहता है.

एक जेल अधिकारी ने कहा, “सांसद, विधायक, अधिकारी, पूर्व विधायक और यहां तक कि विपक्षी दलों के विधायक भी नियमित रूप से उनसे मिलने आते हैं. हम उस स्थिति में नहीं थे कि उनमें से किसी को सेंगर से मिलने से रोक सकें. ”

अधिकारी ने आगे कहा, “इसके अलावा उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग भी सेंगर से मिलने आते रहते हैं.

भाजपा सांसद साक्षी महाराज उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद सीतापुर जेल में कुलदीप सिंह सेंगर से मुलाकात की थी.

पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर दो वीडियो क्लिप वायरल हुए थे, जिसमें जेल के दो गार्ड लोगों से यह कहते हुए नजर आ रहे थे कि वे सेंगर से तब तक न मिलें जब तक विवाद खत्म न हो जाए.

जेल के गार्ड महेंद्र यादव और सत्य प्रकाश वर्मा को फतेहगढ़ और मउ जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है. उनके खिलाफ एक विभागीय जांच भी की जा रही है.

इस मामले पर जेल के अधीक्षक डी. सी मिश्रा ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गृह मंत्री द्वारा अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर पीडीपी के सांसदों ने जाहिर किया विरोध

Next Post

कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं किया जाएगा माफ : योगी

Next Post
कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं किया जाएगा माफ : योगी

कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं किया जाएगा माफ : योगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d