गुना: जिला अस्पताल के कोविड-19 सेम्पल कलेक्शन केन्द्र में मवेशी के बैठने का मामला कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने बताया कि जिला चिकित्सालय में स्थापित कोविड सेम्पल कलेक्टशन सेंटर में 12 अगस्त 2020 को गाय के बैठने संबंधी शिकायत की जांच करायी. जिसमें पाया गया कि इस सेंटर पर लखन बाबू अहिरवार, संतोष कुमार सैनी संविदा लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी रहती है तथा इस घटना के लिये अस्पताल में तैनात सुरक्षा एजेंसी के सुरक्षाकर्मियों एवं दोनों संविदा लैब टेक्नीशियन जिम्मेदार हैं.
इसे दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर पुरूषोत्तम द्वारा जिला चिकित्सालय गुना की सुरक्षा एजेंसी सेंगर सिक्योरिटी ग्वालियर को दी जाने वाले राशि में से 10,000 रूपये का अर्थदण्ड स्वरूप एवं दोनों लैब टेक्नीशियन के मानदेय से 2-2 हजार रूपये कटौत्रा कर जिला अस्पताल के रोगी कल्याण समिति में जमा कराने के आदेश दिए हैं.

