नई दिल्लीः देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण 62 लाख के आंकड़े को पार कर चुका है. वहीं आने वाले 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के मौके से पहले एक 10 साल के बच्चे ने अपना Covid-19 टेस्ट कराया है. खास बात यह है कि यह बच्चा महात्मा गांधी के रूप में अपना टेस्ट कराने पहुंचा था.
दरअसल गुजरात के राजकोट में एक 10 साल के बच्चे ने महात्मा गांधी के जैसे कपड़े पहन कर अपना Covid-19 टेस्ट कराया है. उसका कहना है कि उसने ऐसे परीक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किया है. बच्चे का कहना है कि ‘वह परीक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना चाहता है और इसमें डरने की कोई बात नहीं है.’
लड़के ने कहा, “कोरोनो वायरस परीक्षण के लिए मेरे सैंपल लिए गए हैं. लोगों को इसके बारे में आशंकित नहीं होना चाहिए. हमारा देश तभी स्वस्थ होगा जब हम सहयोग करेंगे.”

