BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

10 साल की बच्ची की हत्या, परिजनों को रेप की आशंका

by bnnbharat.com
February 8, 2021
in समाचार
मिनियापोलिस में 10 लोगों को मारी गोली, अश्वेत विरोध प्रदर्शन का बना था केंद्र
Share on FacebookShare on Twitter

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने रविवार देर रात को एक खेत से एक 10 साल की बच्ची का शव बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई. मृतका के परिजनों ने रेप या इसके प्रयास के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने सोमवार को बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने रविवार देर रात पुलिस को सूचना दी कि उसकी 10 वर्षीय बच्ची की किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी है, उसका शव खेत में पड़ा है.

चौहान ने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) भास्कर मिश्रा ने बताया कि बच्ची रविवार शाम अपने खेत में घास काटने गयी थी, लेकिन देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की. मिश्रा ने कहा कि परिजनों ने बच्ची का शव खेत में पड़ा हुआ पाया जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार: पुलिस

एसएचओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है. मिश्रा ने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. मिश्रा ने कहा, “अभी तक की गई पूछताछ में बच्ची (मृतका) के परिजनों ने किसी से कोई रंजिश होने की बात नहीं बताई है. हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं.”

मृतका के परिजनों ने कहा कि उसके अस्त-व्यस्त कपड़ों से लग रहा है कि हत्या से पहले उसके साथ रेप या रेप की कोशिश की गई होगी, क्योंकि घटनास्थल पर संघर्ष करने के निशान भी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इनर व्हील द्वारा जरूरतमंदों को कराया गया भोजन, लगाए गए फल-फूल के पौधे

Next Post

एएनसी चेक-अप की मदद से मातृ स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

Next Post
एएनसी चेक-अप की मदद से मातृ स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

एएनसी चेक-अप की मदद से मातृ स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d