BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी सरकारी कार्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य,सभी सिनेमाघर,कॉलेज और संस्थान में लगी रोक समाप्त

by bnnbharat.com
February 18, 2021
in समाचार
सम्यक बदलाव एवं प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है राज्य सरकार:मुख्यमंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

★एयरपोर्ट पर कोविड सैम्पल लेने की व्यवस्था हो

★आठवीं, नौंवी और 11वीं की कक्षाएं मार्च से शुरू करें

★जुलूस पर रोक जारी रहेगी

रांची:- कोरोना संक्रमण काल अभी समाप्त नहीं हुआ है. राज्यवासी इसे नजरअंदाज न करें. इसके प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है. लोगों को जागरूक करने का अभियान रुकना नहीं चाहिए. इस बीच राज्य सरकार कॉलेज, कोचिंग संस्थान, पार्क, सिनेमाघर, कौशल विकास केंद्र, आठवीं, नौवीं और 11वीं के क्लास शुरू करने पर लगे प्रतिबंध को एक मार्च 2021 से समाप्त करती है. 25 फरवरी से आईटीआई शुरू करें. क्योंकि उनकी परीक्षा लेनी आवश्यक है. यूनिवर्सिटी यूजीसी की गाइड लाइन के अनुरूप कार्य करने को स्वतंत्र है. कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन को पूर्ण रूप से पालन करना अनिवार्य होगा. ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही. मुख्यमंत्री राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में अधिकारियों को निदेश दे रहे थे. लोगों के मनोरंजन के साधन सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू करने किया जा सकता है. पार्क में लगा प्रतिबंध भी एक मार्च से हटाया जा रहा है. गाइडलाइंस का हनन किसी हाल में न हो. यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. किसी प्रकार के खेल या कार्यक्रम के आयोजन में खुली जगह पर अधिकतम एक हजार दर्शकों के साथ आयोजित करने की अनुमति सरकार एक मार्च से दे रही है. स्विमिंग पूल फिलहाल स्पोर्टस पर्सन के लिए शुरू किये जाएंगे.

एयरपोर्ट पर जांच की व्यवस्था हो, पार्क जा सकेंगे लोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों में कमी जरूर आई है, लेकिन संक्रमित लोग अब भी हैं. इसके लिए एहतियात जरूरी है. रांची एयरपोर्ट और प्रमुख रेलवे स्टेशन में बाहर से आने वालों के सैम्पल कलेक्शन की व्यवस्था करें. इस कार्य मे एयरपोर्ट को प्रमुखता दें. मुख्यमंत्री ने निदेश दिया किया आंगनबाड़ी केंद्रों को एक अप्रैल से शुरू करें, इससे पूर्व आंगनबाड़ी सेविका का टीकाकरण सुनिश्चित होना चाहिए.

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव अमिताभ कौशल एवं विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें कौन हैं रिले मेरेडिथ, जिसे 8 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा गया

Next Post

हजारीबाग जिले के बड़कागांव अंचल के पसेरिया मौजा में रोहाने कोल कंपनी को हस्तांतरित जमीन रैयतों को वापस होगी

Next Post

हजारीबाग जिले के बड़कागांव अंचल के पसेरिया मौजा में रोहाने कोल कंपनी को हस्तांतरित जमीन रैयतों को वापस होगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d