BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन का शत-प्रतिशत करें अनुपालन: किरण सिंह

सिटीजन एक्शन ग्रुप की अपील

by bnnbharat.com
April 11, 2020
in Uncategorized
लॉकडाउन का शत-प्रतिशत करें अनुपालन: किरण सिंह

लॉकडाउन का शत-प्रतिशत करें अनुपालन: किरण सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राजधानी की लोकप्रिय समाजसेविका और स्वयंसेवी संस्था “सिटीजन एक्शन ग्रुप” की अध्यक्ष किरण सिंह ने कहा है कि कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप काफी चिंतनीय है. लाॅकडाउन का सख्ती से पालन करने से ही हम इस गंभीर आपदा से निजात पा सकते हैं.

उन्होंने कहा कि कोरोना ने पूरी दुनिया को सबसे भयावह महामारी का शिकार बना दिया है. यह वैश्विक आपदा मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों पर रोक जरूरी है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से भी राज्य सरकारों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश सराहनीय हैं. इसका सख्ती से पालन किया जाना वर्तमान समय की मांग है.

Also Read This: जमातियों की सूचना देने पर मिलेगा 10 हजार रूपये का ईनाम: SSP

लॉकडाउन के प्रति अपेक्षित गंभीरता के अभाव में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है. कहीं-कहीं धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के नाम पर भीड़ इकट्ठा हो जा रही है, इससे खतरा बढ़ सकता है. समझदारी इसी में है कि हम प्रतीकात्मक तरीके से अपने घरों में रहकर ही सावधानी बरतते हुए पर्व-त्योहार मनाएं. सोशल डिस्टेंसिंग यानी सार्वजनिक मेल-मिलाप से भी परहेज करें. कोविड-19 महामारी का फैलाव कम से कम हो इसके लिए प्रशासन को भी हरसंभव सख्त से सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है, ताकि लोगों की बेशकीमती जान की हिफाजत हो सके. सिटीजन एक्शन ग्रुप की ओर से लॉकडाउन का शत-प्रतिशत अनुपालन करने की अपील की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउनः टेक्नोलॉजी का करें उपयोग, बढ़ाएं ज्ञान

Next Post

आज का राशिफल

Next Post
आज का राशिफल

आज का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d