BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री चौहान के सफल कार्यकाल का 100 दिवस पूर्ण

by bnnbharat.com
July 4, 2020
in समाचार
मुख्यमंत्री चौहान के सफल कार्यकाल का 100 दिवस पूर्ण
Share on FacebookShare on Twitter
  • प्रदेश ने कई क्षेत्रों में प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित किए

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में सौ दिवस पूर्ण होने पर चौहान को केंद्रीय मंत्रियों पंचायत एवं ग्रामीण विकास नरेंद्र सिंह तोमर, सामाजिक न्याय और अधिकारिता थावर चंद गहलोत, संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य सांसदों, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायक गणों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में 100 दिन की इस अल्प अवधि में प्रदेश ने प्रगति के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं. एक और जहां विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण को प्रदेश में करारी शिकश्त दी गई.

उसकी संक्रमण दर को न्यूनतम 1.44 प्रतिशत पर लाकर खड़ा कर दिया. वहीं दूसरी ओर प्रवासी मजदूरों को सफलतापूर्वक प्रदेश में लाकर उन्हें उनके कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराया गया.

प्रदेश के सभी पंजीकृत किसानों का गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदने में प्रदेश ने ऑल टाइम रिकॉर्ड बनाया तथा पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया. मंडी कानूनों में ऐतिहासिक परिवर्तन कर किसानों को उनकी फसल का अधिकतम मूल्य दिलाने का उल्लेखनीय कार्य किया गया.

वहीं श्रम कानूनों में बदलाव कर एवं उद्योगों को सहूलियतें उपलब्ध करा कर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने एवं बड़ी संख्या में रोजगार सृजित करने का कार्य किया गया.

गरीबों के कल्याण के लिए संबल योजना, किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने की योजना, ग्रामों के विकास की पंच परमेश्वर योजना को पुनः प्रारंभ किया गया.

विद्यार्थियों को गत परीक्षाओं के अंकों के आधार पर अगली कक्षा में प्रवेश दिया गया (12वीं छोड़कर) तथा उन्हें ऑनलाइन शिक्षा के लिए ‘टॉप पैरंट एप’ एवं ‘डिजी लैप’ की सुविधा प्रदान की गई.

महिला स्व सहायता समूहों को सशक्त करने के लिए 4 प्रतिशत ब्याज पर उन्हें ऋण देने की योजना बनाई गई. वहीं शहरी स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बिना ब्याज के ऋण की व्यवस्था की गई. मुख्यमंत्री ने हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिवराज सरकार का कमाल, चुनौतीपूर्ण सौ दिन को बनाया स्वर्णिम काल

Next Post

वरिष्ठ अधिकारियों ने की “किल कोरोना अभियान” की समीक्षा

Next Post
वरिष्ठ अधिकारियों ने की “किल कोरोना अभियान” की समीक्षा

वरिष्ठ अधिकारियों ने की “किल कोरोना अभियान” की समीक्षा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d