सुभाष प्रसाद सिंह,
जामताड़ा: जामताड़ा रेलवे स्टेशन परिसर में आज 100 फीट ऊंचा तिरंगा शान से लहराने लगा. तिरंगे को दुमका सांसद सुनील सोरेन ने फहराया और सलामी दी.
कार्यक्रम में जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी और आसनसोल के रेल मंडल के डीआरएम सुमित सरकार तथा कमांडेंट चंद्र मोहन मिश्र मौजूद थे.
100 फीट ऊंचा तिरंगा जामताड़ा वासियों में देश प्रेम की भावना जागृत करेगी. दुमका सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि आज जामताड़ा विधानसभा के लिए गौरव का दिन है. आज के दिन 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री को हार्दिक बधाई देता हूं. डीआरएम सुमित कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश के आलोक में सभी जिला मुख्यालयों के रेल स्टेशन परिसरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्य किया जा रहा है.

