BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

100 प्रवासी मजदूर जा रहे थे ट्रक में छिपकर, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
May 10, 2020
in समाचार
100 प्रवासी मजदूर जा रहे थे ट्रक में छिपकर, गिरफ्तार

100 प्रवासी मजदूर जा रहे थे ट्रक में छिपकर, गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने दो ट्रकों में छिप कर बिहार जा रहे कम से कम 100 प्रवासी कामगारों को पकड़ा है और देशव्यापी लॉकडाउन के बीच इन लोगों को अवैध तरीके से ले जाने के आरोप में दोनों ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया है.

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इन ट्रकों को दक्षिण पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज के पास से शनिवार रात को पकड़ा गया था. एक ट्रक में 63 प्रवासी सवार थे वहीं दूसरे ट्रक में 34 लोग सवार थे.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व)आरपी मीणा ने बताया कि ट्रक चालक उपेन्द्र सिंह यादव ट्रक का मालिक भी है और वह प्रवासियों को लखीसराय जिले ले जा रहा था. वहीं दूसरे ट्रक का चालक धर्मेद्र कुमार यादव 34 प्रवासियों को मधुबनी ले जा रहा था. उन्होंने बताया कि दूसरे ट्रक का मालिक वाहन में नहीं था.

मीणा ने बताया कि वाहन चालकों ने आर के पुरम और ओखला फेज-1 में झुग्गी बस्तिओं में रहने वाले इन प्रवासियों को ले जाने के बदले इनसे पैसा लिया था. उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि नोएडा के उनके समकक्षों ने वाहनों का पता लगाने में उनकी मदद की.

प्रवासियों को उनकी झुग्गियों में भेज दिया गया है. गौरतलब है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लागू बंद के बीच प्रवासी कामगार अपने गृह राज्य लौटने के प्रयास कर रहे हैं और पैदल, साइकिल पर या कोई भी साधन पकड़ कर राज्यों की ओर निकल रहे है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रेकिंग: बिहार में 52 नए कोरोना मरीज की हुई पुष्टि, राज्य में संख्यां हुई 673

Next Post

Corona Update Jharkhand: रविवार को भी मिले 4 नए कोरोना मरीज, राज्य में संख्या हुई 160

Next Post
Corona Update Jharkhand: रविवार को भी मिले 4 नए कोरोना मरीज, राज्य में संख्या हुई 160

Corona Update Jharkhand: रविवार को भी मिले 4 नए कोरोना मरीज, राज्य में संख्या हुई 160

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d