BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पहली बार ट्रेन से बांग्‍लादेश भेजे गए 100 ट्रैक्‍टर: रेल मंत्री

by bnnbharat.com
September 3, 2020
in समाचार
केजरीवाल सरकार व्यापारियों की समस्या के प्रति उदासीन है: पीयूष गोयल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय रेलवे ने पहली बार ट्रेन से 100 ट्रैक्‍टर बांग्‍लादेश भेजकर इतिहास रच डाला है. उन्‍होंने ट्वीट कर बताया कि उत्‍तर प्रदेश के दादरी के कंटेनर डिपो पर इन 100 ट्रैक्‍टरों को ट्रेन पर लादा गया. इन ट्रैक्‍टरों को बांग्‍लादेश के बेनापोल भेजा जा रहा है.

वहीं, उन्‍होंने इससे पहले ट्वीट कर बताया कि रेलवे के मिशन रफ्तार को नई कामयाबी मिली है. नया कीर्तिमान बनाते हुए पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन ने आज पहली बार 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के साथ यात्रा पूरी की. 

पीयूष गोयल ने कहा कि इंडियन रेलवे हर दिन नया कीर्तिमान बना रही है. उन्‍होंने बताया कि मुबंई में जेईई-नीट की परीक्षा (JEE-NEET Exam) में शामिल होने वाले छात्रों को स्पेशल सब अर्बन ट्रेन की सुविधा देने के एक दिन बाद ही भारतीय रेलवे ने बिहार में जेईई नीट परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडीडेट्स के लिए 20 जोड़ी ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है.

ये स्पेशल ट्रेनें 2 से 15 सितंबर के बीच चलाई जाएंगी. इसकी घोषणा करते हुए गोयल ने कहा कि यह सुविधा नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी एनडीए परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए भी बढ़ाई जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM मोदी का पर्सनल वेबसाइट का हैक अकाउंट हुआ ठीक

Next Post

कांग्रेस पार्टी सृजन अभियान के तहत आयोजित हुआ बैठक

Next Post
कांग्रेस पार्टी सृजन अभियान के तहत आयोजित हुआ बैठक

कांग्रेस पार्टी सृजन अभियान के तहत आयोजित हुआ बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d