BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नई तकनीक से बनेंगे रांची में 1,008 लाइट हाउस

by bnnbharat.com
December 31, 2020
in समाचार
नई तकनीक से बनेंगे रांची में 1,008 लाइट हाउस
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास

मुख्यमंत्री, राज्यपाल, रांची के सांसद, मेयर समेत कई गणमान्य रहेंगे उपस्थित

रांची:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को रांची में निर्मित होनेवाले 1,008 लाइट हाउस परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू,  रांची के सांसद श्री संजय सेठ, मेयर श्रीमती आशा लकड़ा, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चैबे समेत कई गणमान्य रांची के कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे. गौरतलब है कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज-इंडिया (GHTC-India) लांच किया जा रहा है. GHTC के माध्यम से विश्व स्तर पर टिकाऊ, पर्यावरण अनुकूल और आपदारोधी नवीन निर्माण प्रौद्योगिकियों को भारत में मुख्यधारा में लाने में मदद मिलेगी. GHTC-India समग्र रूप से आवास निर्माण क्षेत्र की तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के लिए एक इको-सिस्टम विकसित करने में सक्षम होगा. इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड द्वारा Alternative & Innovative Construction Systems for Housing तथा Compendium of Innovative Emerging Technologies Shortlisted under GHTC-Indiaनामक पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा. यह जानकारी निदेशक, नगरीय प्रशासन  विजया जाधव ने प्रेस वार्ता में दी. 

मॉडल के रूप में चुनी गयी रांची

लाइट हाउस परियोजना निर्माण के लिए रांची को देश के पांच शहरों (राजकोट, अगरतला, इंदौर, लखनऊ और चेन्नई) पर वरीयता देते हुए मॉडल के रूप में चुना गया है. रांची में निर्मित होने वाले लाइट हाउस में प्रीकास्ट कंक्रीट कंस्ट्रक्शन सिस्टम-3 डी प्रीकास्ट वॉल्यूमेट्रिक को अपनाया जा रहा है. यह भारत में इस्तेमाल की जा रही नवीनतम तकनीकों में से एक है, जिसे झारखंड राज्य में पहली बार अपनाया गया है.

ऐसे होगा निर्माण

315 वर्गफीट के एक लाइट हाउस में एक हॉल, एक शयन कक्ष, एक रसोई घर, एक बालकनी, एक बाथरूम एवं एक शौचालय होगा. नई तकनीक से निर्मित होने वाले कमरे को बिल्डिंग-ब्लॉक रूप में कारखानों में निर्मित किया जाएगा और मल्टी स्टोरी टॉवर का निर्माण करने के लिए एक के ऊपर एक रखा जाएगा. यह तकनीक प्रौद्योगिकी एवं धूल और प्रदूषण मुक्त वातावरण के साथ पारंपरिक इमारतों की तुलना में घरों का तेजी से और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करती है. इस परियोजना में बिजली, पानी, आधारपूर्ण संरचना, पार्किंग व्यवस्था, लिफ्ट, अग्निशमन, पार्क इत्यादि की व्यवस्था भी होगी.

133.99 करोड़ में बनेंगे 1,008 आवास

1,008 लाइट हाउसों की यह परियोजना 133.99 करोड़ की है. इसका निर्माण M/s. SGC Magicrete LLP, Mumbai के द्वारा किया जाएगा. इस परियोजना में प्रति आवास केन्द्र के द्वारा 5.5 लाख रुपए, राज्य सरकार द्वारा 01 लाख रुपए एवं लाभुक का अंशदान 6.79 लाख रुपए होगा. लाइट हाउस निर्माण में प्लास्टर का उपयोग नहीं होगा. इस निर्माण तकनीक के साथ यह राज्य एवं पूरे देश में पहली बार इतने बड़े पैमाने की परियोजना है.

झारखंड को मिलेंगे 05 पुरस्कार

शिलान्यास कार्यक्रम में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विभिन्न नगर निकायों एवं लाभुकों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा. इसमें झारखंड को 05 पुरस्कार मिलेंगे. उत्कृष्ट आवास के लिए जामताड़ा के बादल दास, आदित्यपुर के शंभू सरदार एवं मानगो के संजय धरा को सम्मानित किया जाएगा. वहीं उत्कृष्ट नगर परिषद् के क्षेत्र में झुमरी तिलैया नगर परिषद् को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही, झारखंड राज्य को best community mobilization के लिए पुरस्कृत किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CBSE बोर्ड की परीक्षाएं 4 मई से होंगी शुरू

Next Post

मुख्यमंत्री ने एफएफपी बिल्डिंग में स्थित ग्रामीण विकास विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति , खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा परिवहन विभाग का किया निरीक्षण

Next Post
मुख्यमंत्री  ने एफएफपी बिल्डिंग में स्थित ग्रामीण विकास विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति , खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा परिवहन विभाग का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने एफएफपी बिल्डिंग में स्थित ग्रामीण विकास विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति , खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा परिवहन विभाग का किया निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d