BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100वीं वर्षी, भाजपाइयों ने किया नमन

by bnnbharat.com
February 20, 2020
in समाचार
जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100वीं वर्षी, भाजपाइयों ने किया नमन
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर : जलियावाला बाग नरसंहार की याद दिलाने शहादत के 100वीं वर्षी पर बाग की मिट्टी लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मनोहरपुर से प्रारंभ कोल्हान स्तर पर निकाली गई ‘रथ यात्रा’ बुधवार को जमशेदपुर के भाजपा जिला कार्यालय पहुंची. साकची के कुलसी रोड स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने नेतृत्व में रथ का भव्य स्वागत किया गया. रथ पहुंचते ही ‘अमर बलिदानी को, नमन करो इस माटी को’ जैसे ओजस्वी नारों ने लोगों को रोमांचित कर दिया.

महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत उपस्थित भाजपाइयों ने मिट्टी रखे पवित्र कलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को स्मरण कर नमन किया. इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड के सौ साल बीत चुके हैं. 13 अप्रैल 1919 को रॉलेक्ट एक्ट के विरोध में हो रहे शांतिपूर्ण सभा में निहत्थे भीड़ पर जनरल डायर के आदेश के बाद ब्रिटिश आर्मी द्वारा नृशंस हत्या करना उनकी क्रूरता को दर्शाता है. इस हत्याकांड का भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण महत्व है.

जिसने अंग्रेजी हुकूमत को जड़ से हिला दिया था. कहा कि बाग की पवित्र मिट्टी छूकर गौरवान्वित हैं. ऐसे आयोजन राष्ट्र भक्ति का संदेश देने के लिए उदाहरण हैं. आजादी के लिए बलिदान होने वाले देश के सपूतों को याद का करने से हमारे भीतर देश प्रेम की भावना को और जागृत करता है. देश के युवाओं को देश प्रेम जगाने का कार्य निरंतर होते रहना चाहिए ताकि देश की सभ्यता, संस्कृति और गौरव अक्षुण रह सके. अभाविप के द्वारा यह प्रयास सराहनीय है, रथ यात्रा देशभक्ति का ज्वार पैदा करेगी और इतिहास की घटनाओं से प्रेरित करती रहेगी.

ज्ञात हो कि जलियांवाला बाग हत्याकांड शताब्दी वर्ष के मौके पर अभाविप ने राष्ट्रव्यापी यात्रा शुरू की गई. नमन करने वालो में दिनेश कुमार,देवेंद्र सिंह,संजीव कुमार,धर्मेंद्र प्रसाद,हलधरनारायन साह,अमरजीत सिंह राजा,बारी मुर्मू,विकास सिंह,चितरंजन वर्मा,अनिल मोदी,विमल जालान,राकेश सिंह,सतबीर सिंह सोमू,दीपक पारिख,सुनील बारी,राजपति देवी,गोपाल जायसवाल,श्रीकांत देव,मनीष पांडे,काजू सांडिल्य और सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस: PM मोदी से भारतीय कपल ने की मदद की अपील

Next Post

गहलोत सरकार आज पेश करेगी बजट, सरकारी नौकरियों पर भी रहेगा फोकस

Next Post
गहलोत सरकार आज पेश करेगी बजट, सरकारी नौकरियों पर भी रहेगा फोकस

गहलोत सरकार आज पेश करेगी बजट, सरकारी नौकरियों पर भी रहेगा फोकस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d