BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़े पैमाने का तबादला, 7 साल बाद 101 पंचायत सचिव ईधर से उधर

by bnnbharat.com
February 16, 2021
in समाचार
राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अफसरों की सेवा खाद्य आपूर्ति विभाग को सौंपी गई
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: एक ही स्थान पर वर्षों से जमे पंचायत सचिवों को धनबाद के उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने हिला दिया है. धनबाद में सात साल बाद पंचायत सचिवों को ईधर से उधर किया गया है. इसी जद में 101 पंचायत सचिव आए हैं. इन्हें नए स्थान पर योगदान करना होगा. ऐसा नहीं करने वाले 24 फरवरी से स्वतः पुराने कार्यस्थल से पद मुक्त समझे जाएंगे. सभी को नए कार्यस्थल में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. इस कार्यवाही से पंचायत सेवक सकते में आ गए हैं.

डीसी की अध्यक्षता में आयोजित जिला पंचायती बोर्ड की मीटिंग में 45 मिनट पर इस कार्रवाई पर मुहर लगी. देर रात नोटिफिकेशन पर डीसी का हस्ताक्षर हो चुका है. पंचायत सचिवों के तबादला आदेश पर सभी पंचायतों में सरगर्मी बनी हुई है. हालांकि कौन कहां गया है यह विभागीय आदेश अभी वायरल नहीं हुआ है, जिसे लेकर सचिव के साथ प्रतिनिधियों में जानने की होड़ मची हुई है.

खैर, जिले में 108 पंचायत सचिव हैं. नियम के मुताविक पांच साल पार कर चुके सचिव बदले गए हैं. शेष में तीन एक साल में सेवानिवृत्त हो रहे हैं. चार का कार्यकाल पूरा नही हुआ था. बाघमारा के एक मामले में एक सचिव निलंबित है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है. इसलिए यह तबादला के दायरे से बाहर थे.

आपको बता दें कि 2014 में इससे पूर्व बड़े पैमाने पर 100 पंचायत सचिव बदले गए थे. गत 23 जनवरी को गांव की सरकार का कार्यकाल खत्म हो चुका है. 24 से यहां कार्यकारिणी कमिटी का राज है. पंचायत सचिव का मुख्य दायित्व विकास योजनाओं की निगरानी करना है. वर्तमान में जो प्रतिनिधि है उन्हें भी कार्यकारिणी में जगह दी गई है. सचिव के साथ तालमेल कर ही वे नई योजनाओं की अनुशंसा कर सकते हैं. बैठक में डीडीसी डीसी दास, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अजीत कुमार, प्रधान सहायक रमेश तिवारी आदि शामिल थे. कार्यपालक दंडाधिकारी अनुज बन्डो अनुपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिर्फ 10 दिन पहले मिलेगा इस ट्रेन का टिकट, दाम भी बढ़ा…

Next Post

झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी के परियोजना निदेशक राजीव रंजन हटाए गए

Next Post
झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी के परियोजना निदेशक राजीव रंजन हटाए गए

झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी के परियोजना निदेशक राजीव रंजन हटाए गए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d