रांची: प्रवासी मजदूर जो 3 दिनों से भूखे थे उन्हें आज एनएसयूआई किचन के माध्यम से भोजन खिलाया गया. कोलकत्ता के कुछ मजदूर झारखंड के रांची में फंसे हुए थे, जैसे ही उनकी जानकारी मिली झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज, झारखंड प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह एवं जिला अध्यक्ष विक्की ठाकुर ने तुरंत एनएसयूआई किचन के माध्यम से उन्हें भोजन कराया एवं अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई.