BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस को लेकर 102 सुरक्षित बेड को किया गया है चिन्हित: बन्ना गुप्ता

by bnnbharat.com
March 4, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस को लेकर 102 सुरक्षित बेड को किया गया है चिन्हित: बन्ना गुप्ता
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा झारखंड प्रदेश में कोरोना वायरस से ग्रसित कोई व्यक्ति नहीं पाया गया है. स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के दौरान चीन देश से आए हुए यात्रियों की प्रतिदिन सतत निगरानी की जा रही है. कोरोना वायरस से प्रभावित चीन राष्ट्र से आए हुए अब तक कुल 6 यात्रियों के लैब जांच में जांचउपरांत किसी में भी नोबेल कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है.

उन्होंने ने कहा कि 6 यात्रियों को 28 दिनों तक अपने घर में पृथक देखभाल में रखा गया है. भारत सरकार द्वारा प्राप्त परामर्श के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोनावायरस के प्रसार बचाओ संबंधित आवश्यक निर्देश सचिव, उद्योग विभाग, सचिव कला संस्कृति विभाग एवं सभी जिला के उपायुक्तों निदेशक एयरपोर्ट रांची सभी मेडिकल कॉलेज सिविल सर्जन को भी भेजी जा चुकी है.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के राज्य सर्विलेंस इकाई को 24 घंटे कंट्रोल नंबर – 9955837428 बनाया गया है. रांची के रिम्स में भी कंट्रोल नंबर – 06512542700 बनाया गया है.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कार्यशाला के माध्यम से सभी चिकित्सक तथा स्वास्थ्य कर्मी को नोबेल कोरोनावायरस के प्रसार एवं रोकथाम हेतु जागरूक किया जा रहा है. स्कूल के छात्र, छात्राओं को हाथ को साफ रखने एवं स्वयं स्वच्छता की जानकारी भी दी जा रही है.
स्वास्थ्य मंत्री नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि रांची के रिम्स एवं पांच चिकित्सा महाविद्यालय तथा सभी जिला अस्पताल में कुल 102 सुरक्षित बेड को चिन्हित किया गया है. कुल 998 निजी सुरक्षात्मक उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई एवं 301 एन 95 मास की व्यवस्था की गई है.
रिम्स प्रबंधक के द्वारा जानकारी दी गई कि चार भारतीय जो चीन, बहरीन एवं इंडोनेशिया से आए थे. उन्हें प्रारंभिक जांच हेतु रिम्स में रखा गया है. और उनके रक्त सैंपल को एन आई सी ई डी कोलकाता संपुष्टि के लिए भेजा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डीआईजी पंकज कंबोज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण

Next Post

TPC ने प्रेम सागर मुंडा की हत्या से किया इनकार, जारी किया प्रेस रिलीज

Next Post
TPC ने प्रेम सागर मुंडा की हत्या से किया इनकार, जारी किया प्रेस रिलीज

TPC ने प्रेम सागर मुंडा की हत्या से किया इनकार, जारी किया प्रेस रिलीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d