BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चेन्नई से 1037 प्रवासी मजदूर पहुंचे झारखंड

by bnnbharat.com
May 13, 2020
in समाचार
चेन्नई से 1037 प्रवासी मजदूर पहुंचे झारखंड

चेन्नई से 1037 प्रवासी मजदूर पहुंचे झारखंड

Share on FacebookShare on Twitter
  • स्टेशन पर की गयी प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग

  • विभिन्न 49 बसों से मजदूरों को संबंधित जिलों के लिए किया गया रवाना

रांची: प्रवासी मजदूरों को चेन्नई से लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज दिनांक 13 मई 2020 को हटिया स्टेशन पहुंची. इस ट्रेन से झारखंड के विभिन्न जिलों के 1037 प्रवासी मजदूर अपने राज्य लौटे. प्रवासी मजदूरों को विभिन्न बसों से उनके सम्बंधित जिलों के लिए रवाना किया गया.

मजदूरों को दिया गया नाश्ता और शीतल पेय

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से चेन्नई से हटिया पहुंचे मजदूरों की स्टेशन पर ही थर्मल स्कैनर से बॉडी टेंपरेचर को मापा गया, साथी इन मजदूरों को ट्रेन से उतरते वक्त जिला प्रशासन की ओर से नाश्ता और शीतल पेय पदार्थ उपलब्ध कराया गया. सभी मजदूर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए स्टेशन से बाहर निकले और अपने जिले को जाने वाली बसों में बैठे.

बसों से प्रवासी मजदूरों को किया गया रवाना

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से हटिया पहुंचे प्रवासी मजदूरों को बसों से उनके जिलों के लिए रवाना किया गया. स्क्रीनिंग के बाद मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए संबंधित जिलों के बसों में बैठा कर उनके घर भेजा गया. जिला प्रशासन द्वारा वापस लौटे मजदूरों को अपने-अपने जिला भेजने के लिए 49 बसों का इंतजाम किया गया था.

हर जिले के लिए अलग-अलग बसों की व्यवस्था

वापस लौटे प्रवासी मजदूरों को अपने घर भेजने के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग कुल 49 बसों की व्यवस्था की गई थी। लातेहार, देवघर जिला के लिए 2-2, पलामू के लिए 18, गढ़वा के लिए 13, लोहरदगा, सरायकेला, साहेबगंज, बोकारो, चतरा, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, रांची और पश्चिम सिंहभूम के लिए 1-1 बस का इंतजाम किया गया था.

कुल 1037 प्रवासी मजदूर पहुंचे झारखंड

चेन्नई से हटिया स्टेशन पहुंचे 1037 प्रवासी मजदूरों को बसों से उनके जिलों के लिए भेजा गया. आज ट्रेन से बोकारो जिला के 27, चतरा के 1, देवघर के 53, धनबाद के 1, दुमका के 21, पूर्वी सिंहभूम के 26, गिरिडीह के 1, गोड्डा के 9, जामताड़ा के 9, लातेहार के 48, लोहरदगा के 9, रामगढ़ के 4, गढ़वा के 329, पलामू के 448, रांची के 11, सरायकेला खरसावां के 28, साहिबगंज के 1 और पूर्वी सिंहभूम के 11 प्रवासी मजदूर हटिया स्टेशन पहुंचे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

1 जून से पैरामिलिट्री फोर्स के कैंटीनों में बेचे जाएंगे सिर्फ स्वदेशी प्रोडक्ट

Next Post

दिल्ली से घर पहुंचने के लिए ट्रक की छत पर सवार हुए थे मजदूर, सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत

Next Post
दिल्ली से घर पहुंचने के लिए ट्रक की छत पर सवार हुए थे मजदूर, सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत

दिल्ली से घर पहुंचने के लिए ट्रक की छत पर सवार हुए थे मजदूर, सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d